न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 11 : विकास गुप्ता से शादी की अफवाहों पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान!!

शिल्पा शिंदे के विनर बनते ही बिग बॉस-11 का अंत हुआ। शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jan 2018 1:08:35

बिग बॉस 11 : विकास गुप्ता से शादी की अफवाहों पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान!!

शिल्पा शिंदे के विनर बनते ही बिग बॉस-11 का अंत हुआ। शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जब यह दोनों घर में दाखिल हुए थे तो एक दुश्मनी के साथ लेकिन समय के साथ वो दुश्मनी दोस्ती में बदल गई। दोनों ने समय के साथ अपने सारे मतभेदों को खत्म किया और फिर से एक दूसरे के करीबी बन गए।

यहां तक कि विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे से यह वादा तक किया कि वो साथ में दोबारा जरूर काम करेंगे। बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने बताया है कि, ‘विकास बहुत ही बढ़िया खिलाड़ी थे, शो के दौरान उनका सफर काफी अच्छा रहा। शुरूआत में विकास के साथ लड़ाई करने के बाद मैंने चीजों को ज्यादा जिम्मेदारी से संभाला।’

शिल्पा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, ‘जब हम लोग दोस्त बन गए तो कइयों को लगा कि ऐसे कैसे हममें दोस्ती हो सकती है ? हालांकि उस समय किसी ने यह नोटिस नहीं किया कि विकास गुप्ता शो के पहले दिन से ही मुझसे अच्छे से बात कर रहे थे लेकिन मैंने उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हम दोनों के बीच अब सब सही है। टास्क के दौरान उन्होंने मुझसे वादा भी किया है कि वो मुझे एक शो में कास्ट करेंगे। क्योंकि मैंने भी उनसे वादा किया है तो हम साथ में काम करेंगे लेकिन मैं किसी डेली सोप में काम नहीं करना चाहती। क्योंकि उसमें एक ही किरदार के आसपास आपकी पहचान बनती है। मुझे उम्मीद है कि अब बॉलीवुड से मेरे पास काम आयेगा। मैंने एक फिल्म साइन की थी लेकिन निर्माताओं को नवाज की तारीखों का इंतजार था। उसी समय मैं घर में आ गयी।’

विनिंग ट्रॉफी और 44 लाख रुपए की कैश मनी के साथ घर से बाहर आई शिल्पा से जब पूछा गया कि उनके फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि वो जल्द ही विकास से शादी रचा लेंगी। तो इस सवाल पर शिल्पा ने चौकाने वाला ब्यान दिया, उन्होंने कहा ‘यह एक मजाक है। मेरे इतने बुरे दिन आये हैं क्या ?’ शिल्पा और विकास की नजदीकियों पर घर के सदस्यों ने भी जमकर मजे लिए थे। लेकिन अब शिल्पा का जवाब सुनकर 'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता के फैंस जरूर नाराज हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी