न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 11 : फिनाले से 3 दिन पहले तानाशाह बना 'मास्टरमाइंड', पैसों के लिए घरवालों पर ढाए जुल्म

बिग बॉस फिनाले में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। जैसे-जैसे शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुँच रहा हैं, बिग बॉस घर वालों की मुश्किलें और बढ़ाते जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jan 2018 3:23:00

बिग बॉस 11 : फिनाले से 3 दिन पहले तानाशाह बना 'मास्टरमाइंड', पैसों के लिए घरवालों पर ढाए जुल्म

बिग बॉस फिनाले में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। जैसे-जैसे शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुँच रहा हैं, बिग बॉस घर वालों की मुश्किलें और बढ़ाते जा रहे हैं। जैसा की आपको पता है, बिग बॉस ने इस सीजन में फिनाले सप्ताह के मध्य में ही घर से किसी एक प्रतियोगी को बेघर करने के लिए पांचो सदस्यों को नामिनेट कर दिया था, जिसमें आकाश डडलानी को कम वोट मिलने के कारण घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। आकाश के जाने के बाद घर में सिर्फ चार लोग है इसी बीच आज बिग बॉस घरवालों को ऐसा टास्क देंगे जिसके बाद एक बार फिर से घर में जंग छिड़ जाएगी।

आज के एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है और प्रोमो की बात करें तो इस टास्क में विकास घर के तानाशाह बनेंगे और उसी की वर्दी में दिखाई देंगे। ये टास्क प्राइज मनी में हिस्से के लिए होगा जिसमें विकास एक-एक करके सबको कुछ करने के लिए कहेंगे और अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें बजर दबाना होगा। विकास के तानाशाह बनने के बाद एक बार फिर से घर का महौल बिगड़ जाएगा। प्रोमो में विकास गुप्ता पुनीश शर्मा से कहते हैं कि, "पुनीश आप गंजे हो जाइये।" विकास की बात सुनकर पुनीश कहते हैं कि, "मैं गंजा नहीं होऊंगा।" विकास कहते हैं कि, "आप जाकर अपना बजर दबा दीजिए।" पुनीश शर्मा अपना बजर दबा देते हैं।

bigg boss 11,vikas gupta,Salman Khan,tv show,reality tv show,entertainment,gossips

इसके बाद विकास हिना को मौनव्रत करने के लिए कहते है। जिस पर हिना कहती हैं कि मेरा बजर तो बजने से रहा। हिना विकास की बात नहीं मानती हैं और बार बार बोलती है। जिसके बाद विकास उन्हें बजर दबाने को कहते है और वो मना कर देती हैं। इसके बाद दोनों का झगड़ा शुरू हो जाता है। हिना के मना करने पर विकास खुद जाकर हिना का बजर दबा देते हैं जिससे हिना खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच जाता है और वो विकास के लिए बोलती हैं कि, "घटिया इन्सान से यही उम्मीद की जा सकती है।" फिलहाल अब देखना ये दिलचस्प होगा कि विकास का ये तानाशाह रुप घर में क्या बवाल मचाता है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर