न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 11 घर से निकलने के बाद ज्योति ने खोलें घर के कई राज़ !

बिग बॉस 11 में इस बार का 'वीकेंड का वार' काफी दिलचस्प रहा। घर में नोमिनेट हुए 7 सदस्यों में से कम वोट मिलने की वजय से ज्योति कुमारी को घर से बेघर होना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Oct 2017 1:14:46

बिग बॉस 11 घर से निकलने के बाद ज्योति ने खोलें घर के कई राज़ !

बिग बॉस 11 में इस बार का 'वीकेंड का वार' काफी दिलचस्प रहा। घर में नोमिनेट हुए 7 सदस्यों में से कम वोट मिलने की वजय से ज्योति कुमारी को घर से बेघर होना पड़ा। घर से बेघर होने के बाद ज्योति ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि इस हफ्ते उनका घर से बाहर होना उन्हें बिल्कुल भी सही नहीं लगा। जब घर में लव त्यागी जैसे निकम्मे लोग हैं उसके बाद भी उनका घर से बेघर होना कुछ समझ में नहीं आया।

ज्योति ने कहा, 'बिग बॉस के घर में दोस्ती करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन मेरे अच्छे दोस्त बने। वहां लोग गेम प्लान कर रहे थे और मैं मस्ती कर रही थी, शायद इसलिए चार हफ्ते तक टिकी रही। मैं घर में जब से आई थी मुझे हर हफ्ते नॉमिनेट किया गया। मैं हर बार सोचती थी कि इस बार निकल जाउंगी, लेकिन जब पड़ोसी घर में आए तब मुझे लगा कि मैं पड़ोसियों से बेहतर हूं।'

ज्योति की मानें तो इस हफ्ते उनका घर से बाहर निकलना उन्हें सही नहीं लगा। वह कहती हैं, 'मुझे लगता है इस हफ्ते लव को घर से बाहर जाना था। मेरा तो अब तक वह मकसद ही पूरा नहीं हुआ, जिसके लिए मैं घर में गई थी।'

घर के अंदर बने दोस्तों के बारे में ज्योति कहती हैं, 'घर में मेरी दोस्ती हिना खान, विकास गुप्ता और हितेन जी के साथ अच्छी तरह हुई... घर में सबसे बुरा बर्ताव पुनीश, आकाश, अर्शी और शिल्पा ने किया।'

घर में सबसे मजबूत और कमजोर प्रतियोगियों के बारे में ज्योति ने कहा, 'अब तक जैसा खेल चल रहा है, उस हिसाब से हिना, शिल्पा, विकास और हितेन सबसे मजबूत प्रतियोगी हैं। सबसे कमजोर सदस्यों में बेनेफशा, महजबीं और लव का नाम मैं लूंगी। मैंने बिग बॉस के घर में सीखा कि कैसे बुरे लोगों के बीच खुद को अच्छी तरह रखा जाए। उस घर में अच्छे लोग भी बुरे लोगों की संगत में आ जाते हैं।''

bigg boss 11,Salman Khan,jyoti kumari,bigg boss news

घर के सदस्यों की पर्सनैलिटी के बारे में बताते हुए ज्योति ने कहा, 'सपना बहुत फेक और डबल चेहरे वाली हैं। हिना को हमेशा ऐसा लगता है कि उनके अलावा उस घर में कोई और सही नहीं है। पुनीश को बंदगी के अलावा कोई और दिखाई नहीं देता। लव त्यागी घर में सबसे निकम्मे व्यक्ति हैं, उन्हें लास्ट तक भी रखा जाएगा तो वह कुछ भी नहीं कर पाएंगे। विकास के अंदर एक ही कमी है कि वह शिल्पा जी की बातों में आकर अपनी प्रतिक्रिया बहुत जल्दी देते हैं।'

ज्योति आगे कहती हैं, 'शिल्पा बहुत घमंडी हैं, वह खुद को सबसे बड़ी सिलेब्रिटी मानती हैं और इसी बात के घमंड में रहती हैं। बंदगी का काम है इधर की बातों को उधर करना और वह पुनीश का इस्तेमाल कर रही हैं। पूजा तो इतनी ज्यादा घमंडी लड़की हैं कि उन्होंने हम लोगों से कहा कि बिग बॉस वालों ने उन्हें घर में भीख मांग कर लाए हैं।'

अगले हफ्ते घर से बेघर होने वाले प्रतियोगी की बात पर ज्योति ने कहा, 'मुझे लगता है अगले हफ्ते महजबीं और लव त्यागी में से कोई एक घर से बेघर हो जाएगा। वह दोनों कोई काम नहीं कर रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती