न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 11 : साक्षी तंवर पर दिए बयान पर पलटी हिना खान, बोली इतनी बड़ी बात

बिग बॉस 11 की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली कंटेस्टेंट हिना खान बेशक बिग बॉस 11 का खिताब जीतने में नाकामयाब हो गई हो लेकिन हिना का नाम बिग बॉस की ऐसे कन्टेस्टेंट में शामिल है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2018 6:45:11

बिग बॉस 11 : साक्षी तंवर पर दिए बयान पर पलटी हिना खान, बोली इतनी बड़ी बात

बिग बॉस 11 की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली कंटेस्टेंट हिना खान बेशक बिग बॉस 11 का खिताब जीतने में नाकामयाब हो गई हो लेकिन हिना का नाम बिग बॉस की ऐसे कन्टेस्टेंट में शामिल है जिनका हर एक बयान सुर्खियों में रहा। उन्होंने कई टीवी सेलेबस को लेकर बिग बॉस के घर में बयान दिए जिसके चलतें हिना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। लेकिन अब लगता है हिना खान अपने द्वारा दिए सभी बयानों से पल्ला झाड़ने के बारे में सोच रही हैं। बता दे, शो के दौरान उन्‍होंने साक्षी तंवर की आंखों का मजाक उड़ाया था। उन्होंने साक्षी तंवर को भैंगी बताया था लेकिन शो के बाद जब उनसें इस बारें में पूछा गया कि अपने साक्षी के बारें में ऐसी बात क्यों बोली तो अपने तेवर बदलते हुए हिना ने कहा उन्हें अभी नहीं पता है कि उनके बयान को मीडिया में किस तरह से पेश किया गया है।

bigg boss 11,Salman Khan,hina khan,tv show,reality tv show,entertainment

हिना खान के अनुसार, ‘मुझे नहीं पता है कि आप किस विवादित बयान के बारे में बात कर रहे हैं। मुझे बिग बॉस 11 के घर से बाहर आये अभी केवल 2 ही घंटे हुए हैं लेकिन मैं आपको साफ कर दूं कि कई बार आप किसी बात को एक सेंस में कहते हैं लेकिन उसको तोड़-मरोड़ कर दूसरे सेंस में पेश कर दिया जाता है। जैसे ही मुझे पता चलेगा कि मैंने क्या गलत बोला है मैं आपके सामने आकर सारी बात साफ कर दूंगी।’

हिना खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, ‘मुझे अभी ही साक्षी तंवर के बयान के बारे में पता चला है। मैं कहना चाहती हूं कि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। हो सकता है कि मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया हो। मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं।’

bigg boss 11,Salman Khan,hina khan,tv show,reality tv show,entertainment

वही शो में अपने पूरे सफर पर बातचीत करते हुए हिना ने बताया कि मेरे लिए जीतने से ज्यादा जरूरी घर में लंबे समय तक बने रहना था। हिना ने बताया कि मैं जब घर आई थी तो यहीं सोचा था कि में टॉप 5 तक पहुंच सकूं। हिना का कहना था कि मैं टॉप 2 तक आई हूं। यहां तक आना ही मेरे लिए अचीवमेंट है। मैं अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट हूं। उन्होंने यह भी बताया कि विनर का नाम बताने के बाद सलमान हमारे पास आए। उन्होंने बताया कि तुम दोनों ने बहुत अच्छा खेला। वोटिंग की बात करें तो दोनों के बीच महज 1000 वोटों का फर्क था। शिल्पा को शो खत्म होने से पहले विनर मान लेने के सवाल पर हिना ने कहा, वो मेरे और विकास के बीच की बातचीत थी। किसी बातचीत के दौरान क्या कहा जाता है और उसे कैसे दिखाया जाता है, दोनों अलग चीजें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल