न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 11 : 'अय्यारी' की टीम पहुंची सलमान खान के शो पर, शेयर की तस्वीर

अय्यारी की टीम ने बीते दिन सलमान खान के 'बिग बॉस-11' के सेट का दौरा किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jan 2018 6:23:01

बिग बॉस 11 : 'अय्यारी' की टीम पहुंची सलमान खान के शो पर, शेयर की तस्वीर

नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' अब रिलीज से महज कुछ ही दिनों की दूरी पर है। ऐसे में फिल्म के प्रचार के लिए अय्यारी की टीम ने बीते दिन सलमान खान के 'बिग बॉस-11' के सेट का दौरा किया। फिल्म में गुरु-शिष्य की भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी यहां मेजबान सलमान खान के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए।

यह तिकड़ी तस्वीर मे साथ नजर आ रही थी, जिसने दर्शकों को अब और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया है। यह एपिसोड रविवार को प्रसारित किया जाएगा।

अय्यारी दो मजबूत दिमाग वाले फौजी अधिकारियों के आसपास घूमती है, जो पूरी तरह से अलग विचार रखते हैं। फिर भी अपने तरीके से वे बिल्कुल सही हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को सेना अधिकारी के रूप में मनोज बाजपेयी के साथ एक गुरु-शिष्य के बंधन को साझा करते हुए दिखाया गया है।

नीरज पांडे दमदार कलाकारों के साथ पावर पैक कहानी प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। गुरु-शिष्य के रूप में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा अभिनीत, अय्यारी में अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, राकुल प्रीत सिंह, कुमुद मिश्रा, पूजा चोपड़ा, आदिल हुसैन और विक्रम गोखले प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

'अय्यारी' का ट्रेलर हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। जासूसी थ्रिलर फिल्मों के लिए चर्चित नीरज पांडे अय्यारी के जरिये इस गणतंत्र दिवस सबका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' प्लान सी स्टूडियोज और जयंतलाल गड़ा (पेन) द्वारा प्रस्तुत है। यह फिल्म 26 जनवरी, 2018 को देशभर के सिनमाघरों में रिलीज होगी।

वही बॉलीवुड के गलियारों में बह रही हवाओं पर यकीन किया जाए तो नीरज पांडे को अपनी फिल्म 'अय्यारी' के प्रदर्शन को टालना पड़ सकता है या फिर वे महा टकराव—पद्मावत बनाम पैडमैन— से बचने के लिए अपनी फिल्म को एक सप्ताह पूर्व अर्थात् 19 जनवरी को प्रदर्शित कर सकते हैं। नीरज पांडे इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि अन्त समय में फिल्म के प्रदर्शन को टालना उनके लिए कितना नुकसान दायक हो सकता है। ऐसे में वे अपनी फिल्म को 26 जनवरी के बाद के स्थान पर 26 जनवरी से एक सप्ताह पहले प्रदर्शित कर सकते हैं। वैसे भी 19 जनवरी को ऐसी कोई नामचीन या बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है। ऐसे में उनके लिए 19 जनवरी का सप्ताह सबसे सुरक्षित रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल