न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

VIDEO- ‘भारत’ का टीजर जारी: उठा सवाल क्या सफल होंगे सलमान खान

इस टीजर को भारत के निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि फिल्म के निर्माताओं में उनका नाम सबसे बाद में आता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 25 Jan 2019 2:32:47

VIDEO- ‘भारत’ का टीजर जारी: उठा सवाल क्या सफल होंगे सलमान खान

‘‘अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरा सरनेम क्या है, जाति क्या है, धर्म क्या है और मैं उनसे मुस्करा के कहता हूँ कि इस देश के नाम पर मेरे बाऊजी ने मेरा नाम भारत रखा। इतने बड़े नाम के साथ जाति, धर्म, सरनेम लगा के ना तो अपना, ना ही देश का मान कम कर सकता हूँ।’’ इस संवाद के साथ आगामी ईद के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का टीजर जारी किया गया है। पहले इस टीजर को 26 जनवरी को जारी किया जाना था लेकिन निर्माताओं ने इसे 25 जनवरी को ही जारी कर दिया। जारी होने के साथ इस टीजर को यूट्यूब पर अब तक 5 लाख बार देखा जा चुका है।

इस टीजर को भारत के निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि फिल्म के निर्माताओं में उनका नाम सबसे बाद में आता है। पहला नाम ‘एसकेएफ’ (सलमान खान फिल्म्स), दूसरा गुलशन कुमार एण्ड टी सीरीज और फिर रील एंटरटेनमेंट का नाम आता है। इससे जाहिर होता है कि फिल्म के मुख्य निर्माता स्वयं सलमान खान हैं। टीजर में सिर्फ सलमान खान नजर आते हैं। उनके पाँच अलग-अलग लुक दिखाए गए हैं लेकिन 1.29 सैकण्ड के इस टीजर में उनका सर्कस में फिल्माया गया एक दृश्य सर्वाधिक दिखायी देता है, जिसमें वे बाइक चला रहे हैं। शेष चार लुक की केवल झलक मात्र मिलती है। टीजर में फिल्म के अन्य सितारों को कोई स्थान नहीं दिया गया है।

bharat teaser out,Salman Khan,entertainment news

सोशल मीडिया पर यह तेजी से देखा जा रहा है। कुछ मिनट पहले जारी हुए इस टीजर को अब तक यूट्यूब पर 5 लाख के लगभग व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है, जो इससे पहले सलमान खान को लेकर सुल्तान और टाइगर जिंदा है बना चुके हैं। ‘भारत’ कोरियन फिल्म ‘ओड टू माइ फादर’ का आधिकारिक रीमेक है जिसे हिन्दुस्तानी दर्शकों के हिसाब से बदला गया है।

टीजर को देखकर फिल्म का अनुमान लगाना मुश्किल है, क्योंकि टीजर में सिर्फ और सिर्फ सलमान खान के एक ही दृश्य को दिखाया गया है। इस दृश्य को देखकर सिर्फ यह पता चलता है कि ‘भारत’ में सलमान खान सर्कस में बाइक पर करतब दिखाते नजर आएंगे। दिखाए जा रहे दृश्य में वे आग के गोले से बाइक को निकाल रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस टीजर को सकारात्मक ऊर्जा मिली है। दर्शकों को सलमान खान का अंदाज पसंद आ रहा है। टीजर के एक दृश्य में सलमान खान मारधाड़ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लग रहा है फिल्म में सलमान खान के कुछ ऐसे दृश्य जरूर होंगे। इस टीजर को देखने के बाद सवाल उठता है कि क्या सलमान खान और अली अब्बास जफर अपनी पिछली सफलताओं को दोहराने में कामयाब हो पाएंगे, क्योंकि इस टीजर में ऐसी कोई खास बात नजर नहीं आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम