न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड ने इन 6 फिल्मों के जरिये दिया 'भगतसिंह' को सम्मान, आइये जानते हैं इनके बारे में

अपने क्रांतिकारी स्वभाव और देश को आजादी दिलाने के जज्बे के लिए भगतसिंह को जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 Sept 2018 2:13:27

बॉलीवुड ने इन 6 फिल्मों के जरिये दिया 'भगतसिंह' को सम्मान, आइये जानते हैं इनके बारे में

भारत में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो भगतसिंह को नहीं जानता होगा। अपने क्रांतिकारी स्वभाव और देश को आजादी दिलाने के जज्बे के लिए भगतसिंह को जाना जाता हैं। भगतसिंह की देशभक्ति इतनी थी कि वे अपने देश की आजादी के लिए फंदे पर लटक गए। भगतसिंह की इसी देशभक्ति को देखते हुए बॉलीवुड में इसके सम्मान के लिए कई फ़िल्में बनाई गई हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होनें बॉलीवुड को सम्मान दिया हैं।

* शहीद-ए-आजम भगत सिंह (1954)

देश के लिए हंसते-हंसते फांसी चढ़ गए महान क्रांतिकारी भगत सिंह पर बनी ये पहली बॉलिवुड फिल्म थी। इसके डायरेक्टर जगदीश गौतम थे और इसमें उस जमाने के मजे हुए कलाकार प्रेम अबीद, जयराज और स्मृति बिस्वास ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसमें प्रेम अबीद भगत सिंह के किरदार में नजर आए।

* शहीद भगत सिंह (1963)

बॉलिवुड में जम्पिंग-जैक के तौर पर जाने जाते ऐक्टर शम्मी कपूर ने इस फिल्म के जरिए भगत सिंह जैसा सीरिअस रोल निभाया था। इस फिल्म को के एन बंसल ने डायरेक्ट किया था, जिन्हें शम्मी से ऐसे संजीदा किरदार को बखूबी निभवाने का श्रेय जाता है। इसके अलावा इसमें शकीला, प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव जैसे कलाकारों ने भी काम किया था।

* शहीद (1965)

देशभक्ति की फिल्मों को बनाने के लिए खासे मशहूर ऐक्टर-डायरेक्टर भारत कुमार यानि मनोज कुमार ने इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार निभाया था। ये फिल्म अपने जमाने में काफी मशहूर हुई थी। इसके संवाद और गाने काफी फेमस हुए थे, जिस कारण से उस साल के कई अवॉर्ड फिल्म ने अपने नाम किए थे।

* शहीद-ए-आजम (2002)

उस साल शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित तीन फिल्में बनीं। इनमें इस पहली में सोनू सूद ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसे डायरेक्ट सुकुमार नायर ने किया था। वहीं फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में ऐक्टर राज जुत्सी और राजगुरू बने देव गिल दिखाई दिए।

* 23 मार्च 1931 शहीद (2002)

उसके बाद फिल्म '23 मार्च 1931 शहीद' आई थी। इसमें बॉबी देओल ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। इसके साथ ही इसमें बॉबी के बड़े भाई सनी देओल भी चंद्रशेखर आजाद के रूप में नजर आए थे। दिलचस्प बात है कि अजय देवगन स्टारर फिल्म के साथ इसे भी 7 जून को रिलीज किया गया था। इसे गुड्डु धनोआ ने डारेक्ट किया था।

* द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की डायरेक्ट की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसमें दमदार ऐक्टिंग के लिए अजय देवगन को नैशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। फिल्म का स्क्रीनप्ले भी जबर्दस्त था,जिसमें सुशांत सिंह राजपूत जैसे ऐक्टर्स का काम भी काबिले तारीफ रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी