न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेब सीरीज के रूप में परदे पर फिर लौटेगी ‘बैंडिट क्वीन’, दो सीजन में समायेगा जीवन

बॉबी बेदी द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया करेंगे जो 1994 में प्रदर्शित हुई बैंडिट क्वीन के कास्टिंग डायरेक्टर के साथ शेखर कपूर के सहायक निर्देशक थे।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 20 May 2019 3:32:30

वेब सीरीज के रूप में परदे पर फिर लौटेगी ‘बैंडिट क्वीन’, दो सीजन में समायेगा जीवन

पच्चीस साल पहले शेखर कपूर ने डकैत फूलन देवी की जिन्दगी को परदे पर बैंडिट क्वीन के नाम से उतारा था। इस फिल्म ने राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त सराहना पाने के साथ ही व्यावसायिक मोर्चे पर भी फतह हासिल की थी। इस फिल्म का निर्माण बॉबी बेदी ने किया था। यही बॉबी बेदी एक बार फिर से फूलन देवी की जिन्दगी को परदे पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इस बार वे इसे फीचर फिल्म के रूप में नहीं अपितु वेब सीरीज के रूप में लेकर आ रहे हैं। बॉबी बेदी ने इस बात की घोषणा 2019 कांस फिल्म समारोह में की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस सीरीज के दो सीजन होंगे और हर सीजन के 10 एपिसोड होंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2001 जुलाई में दिल्ली बीचों बीच शहर में खूंखार चम्बल डकैत रही और तब की संसद सदस्य फूलन देवी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

बॉबी बेदी द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया करेंगे जो 1994 में प्रदर्शित हुई बैंडिट क्वीन के कास्टिंग डायरेक्टर के साथ शेखर कपूर के सहायक निर्देशक थे। इस बार फूलन देवी के रूप में अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी नजर आएंगी। तनिष्ठा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से हैं। लेकिन यही वह जगह है, जहां निर्माता कहते हैं, दो प्रोडक्शन के बीच समानता समाप्त हो जाएगी।

72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के मौके पर बोलते हुए, बेदी ने खुलासा किया कि वेब सीरीज अगले कुछ महीनों में प्रोडक्शन में जाएगी। हर सीजन में 10 एपिसोड होंगे और इस सीरीज के दो सीजन होंगे। बॉबी बेदी ने कहा, ‘पहला सीजन फूलन की आठ साल की जेल की अवधि के साथ समाप्त होगा, जबकि दूसरा काफी हद तक उसकी रिहाई के बाद के वर्षों को कवर करेगा। उनकी जेल अवधि चार साल बढ़ाई गई थी, लेकिन रिहा होने के दो साल के भीतर वह सांसद बन गईं। फूलन देवी की ये एक बड़ी बात है और इसे कवर किया जाना बाकी है।’ बेदी कहते हैं, ‘बैंडिट क्वीन ने बताया कि किस तरह एक महिला को ग्रामीण भारत में निम्न जाति का होने के कारण भारी आक्रोश झेलना पड़ा। उसने जातिगत उत्पीडऩ को किस तरह कुचला फिल्म इस पर आधारित थी। शहर में, इसके विपरीत, उसने एक निम्न-जाति की महिला की राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया।’

लंबे समय से बेदी फूलन देवी की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए ‘बैंडिट क्वीन’ का सीक्वल बनाने का प्रयास कर रहे थे। बेदी ने कहा, फिर वेब स्पेस खुल गया और हमें एहसास हुआ कि यह सबसे अच्छा विकल्प होगा क्योंकि यह कहानीकार को हर समय पात्रों और सेटिंग्स को विकसित करने की अनुमति देता है। तनिष्ठा चटर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि फूलन के रूप में उनके जहन में शुरू से ही तनिष्ठा चटर्जी थी जब उनसे बात की गई तो वे तुरन्त इस किरदार के लिए तैयार हो गई।

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन