न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

. . . .और अब चीन में ‘बाहुबली-2’, 4 मई को होगी रिलीज़

हाल ही में कुछ बॉलिवुड फिल्मों ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अब इसके लिए एक और फिल्म तैयार है। हम बात कर रहे हैं 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Apr 2018 1:41:31

. . . .और अब चीन में ‘बाहुबली-2’, 4 मई को होगी रिलीज़

हाल ही में कुछ बॉलिवुड फिल्मों ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अब इसके लिए एक और फिल्म तैयार है। हम बात कर रहे हैं 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' की। 'बाहुबली 2' को आखिरकार चीनी सेंसर बोर्ड से रिलीज की अनुमति मिल गई है। यह फिल्म 4 मई को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

भारत में इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। अब यह फिल्म चीन में भी वही कमाल दिखाने के लिए तैयार है। बता दें, 'बाहुबली द बिगनिंग', चीन में अच्छी संख्या में दर्शक बटोरने में कामयाब रही थी। इसलिए अब बाहुबली 2 से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। चीन में फिल्म के 300 करोड़ रुपए कमाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि बाहुबली-2 भारत की पहली ऐसी फिल्म रही है जिसने वैश्विक स्तर पर 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 550 करोड़ का कारोबार करके नया इतिहास लिखा था। ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली-2’ के लेखक के.विजयेन्द्र प्रसाद और निर्देशक एस.एस. राजामौली हैं। इस फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राम्या, तमन्ना, राणा डग्गुबत्ती, सतपाल ने मुख्य भूमिकाएँ अभिनीत की हैं।

बता दें इससे पहले 'दंगल', 'बजरंगी भाईजान', 'पीके' जैसी फिल्में चीन में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब फिल्ममेकर्स की नजरें 'बाहुबली 2' के प्रदर्शन पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक