न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

और अब ‘वर्दी’ में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, कैसे नजर आएंगे ‘सख्त’

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 29 Jan 2019 3:28:37

और अब ‘वर्दी’ में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, कैसे नजर आएंगे ‘सख्त’

गत वर्ष बॉक्स आफिस पर ‘बधाई हो’ और ‘अंधाधुन’ जैसी दो विराट सफलताएँ प्राप्त करने वाले अभिनेता गायक संगीतकार होस्ट आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म के बारे में अभी से कहा जा रहा है कि यह सुपर हिट साबित होगी। इस फिल्म के अतिरिक्त वे एक-दो और फिल्मों में नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना को लेकर अब कहा जा रहा है कि वे परदे पर पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते नजर आएंगे। गत वर्ष जहाँ रणवीर सिंह ने वर्दी में आकर तहलका मचाया था, उसी तरह से इस वर्ष बॉक्स ऑफिस दो और बड़े सितारे सलमान खान और अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्मों—दबंग-3 और वीर सूर्यवंशी—में वर्दी में नजर आएंगे। इन्हीं के साथ आयुष्मान खुराना भी अब पुलिस अधिकारी बनकर दर्शकों को रोमांचित करने की योजना बना रहे हैं।

ayushmann khurrana,dream girl,entertainment news

अब तक परदे पर लवर बॉय की भूमिका निभाते आ रहे आयुष्मान खुराना ने हाल ही में निर्देशक अनुभव सिन्हा की नई फिल्म साइन की है, जिसमें उन्हें पुलिस की वर्दी में दिखाया जाएगा। अनुभव सिन्हा गत वर्ष अपनी फिल्म ‘मुल्क’ को लेकर खासे चर्चाओं में रहे हैं। उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता नहीं मिली जिसकी वो हकदार थी। इस फिल्म का सबसे उज्जवल पक्ष उसका कथानक और सितारों—ऋषि कपूर व तापसी पन्नू—का बेहतरीन अभिनय था। मुम्बई मिरर के अनुसार अनुभव सिन्हा की यह फिल्म कॉप ड्रामा है और इसकी पृष्ठभूमि उत्तरप्रदेश के इर्द गिर्द घूमने वाली है। इस फिल्म को वे इसी वर्ष शुरू करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का कथानक सच्ची घटना पर आधारित होगा। साथ ही इस फिल्म को कानपुर में भी शूट किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। स्वयं आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी अभी तक अनुभव सिन्हा से बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक फाइनल फैसला नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम