न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रीम गर्ल के फैन रहे हैं अटल बिहारी वाजपेयी, 25 बार देखी उनकी ये फिल्म

भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने पिछले साल मथुरा में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा ये राज खोला था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Aug 2018 12:57:59

ड्रीम गर्ल के फैन रहे हैं अटल बिहारी वाजपेयी, 25 बार देखी उनकी ये फिल्म

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स में नेताओं को तांता लगा हुआ है। देशभर में लोग उनके स्वस्थ्य होने की दुआएं कर रहे हैं। इसी बीच उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा याद आ रहा है।

अटल बिहारी वाजपेयी न सिर्फ राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं बल्कि उनका साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी गहरा नाता है। क्या आपको पता है कि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन हैं। हेमा मालिनी के एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलास किया था कि वाजपेयी उनके बहुत बड़े प्रशंसक थे।

भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने पिछले साल मथुरा में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा ये राज खोला था। हेमा मालिनी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी एक फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आयी कि उन्होंने 25 बार देखी थी। यह फिल्म 1972 में आई सीता और गीता थी।

atal bihar vajpayee,Hema Malini,bollywood

हेमा मालिनी ने इसी दौरान इस पूरे किस्से का जिक्र करते हुए बताया था कि मुझे याद है कि एक बार मैंने पदाधिकारियों से कहा कि मैं भाषणों में अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करती हूं। लेकिन उनसे कभी मिली नहीं, मिलवाइए, तब वो मुझे उनसे मिलाने ले गए। लेकिन मैंने महसूस किया कि अटल बिहारी वाजपेयी बात करने में कुछ हिचकिचा रहे हैं। इस पर मैंने वहां मौजूद एक महिला से पूछा कि क्या बात है। अटल जी, ठीक से बात क्यों नहीं कर रहे। उन्होंने बताया कि असल में ये आपके बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। इन्होंने 1972 में आई आपकी फिल्म 'सीता और गीता' 25 बार देखी थी। इसलिये वह अचानक आपको सामने पाकर हिचकिचा रहे हैं।

आपको बता दें कि अटल जी को ग्वालियर के बहादुरा के बूंदी के लड्डू और दौलतगंज की मंगौड़ी बेहद पसंद हैं। लजीज खाने से उनका हमेशा खासा लगाव रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी को शाकाहारी की जगह मांसाहारी खाना ज्यादा पसंद है। उन्हें झींगा मछली खाना बहुत अच्छा लगता है। वो अक्सर प्रॉन की डिश खाते हैं। अटल जी भांग का सेवन भी करते थे। उनके लिए खास तौर उज्जैन से भांग आती थी। वह मिठाई के भी दीवाने हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह ग्वालियर जाते रहते थे जहां वह लड्डू, जलेबी, कचौड़ी सबका सेवन करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल