न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेरणा की गिरफ्तारी से लेट हुई संजय दत्त की गैंगस्टर बेस्ड फिल्म

दिसम्बर 2018 में निर्मात्री प्रेरणा अरोरा को मुम्बई ईओडब्ल्यू ने पूजा फिल्म्स और निर्माता वासु भगनानी के साथ 31.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 25 Jan 2019 1:16:58

प्रेरणा की गिरफ्तारी से लेट हुई संजय दत्त की गैंगस्टर बेस्ड फिल्म

दिसम्बर 2018 में निर्मात्री प्रेरणा अरोरा को मुम्बई ईओडब्ल्यू ने पूजा फिल्म्स और निर्माता वासु भगनानी के साथ 31.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। निर्मात्री प्रेरणा अरोरा की गिरफ्तारी के चलते कई फिल्में डिले हो गई हैं। इनमें से खास है अहमद खान की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म, जिसमें संजय दत्त गैंगस्टर करीम लाला के रोल में नजर आने वाले थे। यह पहला मौका नहीं है जब प्रेरणा अरोरा पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी प्रेरणा पर आर्थिक अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। गत वर्ष प्रदर्शित हुई सुशांत सिंह राजपूत की ‘केदारनाथ’ और जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते’ फिल्मों के मामले अदालत तक गए थे।

गत वर्ष बागी-2 देने वाले निर्देशक अहमद की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म बनाने की चर्चा हो रही थी। यह फिल्म गैंगस्टर करीम लाला की जिन्दगी पर आधारित थी। इस फिल्म के लिए अहमद खान ने सितारों का चयन भी शुरू कर दिया था जिसमें संजय दत्त, बॉबी देओल और आयुष शर्मा को अलग-अलग रोल के लिए चुना गया था। लेकिन अब यह फिल्म बंद होने के समाचार आ रहे हैं।

elay in release of sanjay dutt movie,arrest of producer prerna arora,producer prerna arora,sanjay dutt

अहमद खान ने इस फिल्म पर प्रेरणा अरोरा की गिरफ्तारी से पहले इस पर काम शुरू कर दिया था। इसके लिए वे संजय दत्त, बॉबी देओल और आयुष शर्मा की डेट्स भी फाइनल कर चुके थे पर प्रेरणा अरोरा की गिरफ्तारी के बाद से यह फिल्म अटक गई और अब शायद यह बंद होने की कगार पर है। इसकी संभावना इसलिए बन रही है कि अहमद खान को इससे जुड़े आर्थिक मामलों के सुलझाने या फिर किसी अन्य निर्माताओं को बोर्ड पर लाने में समय लगेगा और इस बीच उनके मित्र निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘बागी-3’ की शूटिंग शुरू करने का समय आ जाएगा, जिसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा ‘बागी-2’ के ट्रेलर लांच के अवसर पर की जा चुकी है। इस फिल्म के एक्शन दृश्यों की ट्रेनिंग लेने के लिए टाइगर श्रॉफ विदेशों में जा चुके हैं। ऐसे में संजय दत्त अभिनीत इस गैंगस्टर ड्रामा के शुरू होने के कोई चांस नजर नहीं आते हैं।

अहमद खान की इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म के अतिरिक्त प्रेरणा ने घोषणा की थी कि वे यूलिया वंतूर की डेब्यू फिल्म ‘राधा क्यों गौरी मैं क्यों काला’ की भी सह निर्माता रहेंगी। इसके अलावा वे अर्जुन रामपाल की अगली फिल्म और कुछ अन्य फिल्में भी प्रेरणा की गिरफ्तारी के चलते अटकी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम