न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जंबो उर्फ़ अनिल कुंबले के नाम है ये 6 रिकार्ड्स, जिनका नहीं है कोई तोड़

आज हम आपको बताने जा रहे हैं अनिल कुंबले से जुड़े रिकार्ड्स के बारे में। तो आइये जानते हैं उन रिकार्ड्स के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Jan 2018 4:46:36

जंबो उर्फ़ अनिल कुंबले के नाम है ये 6 रिकार्ड्स, जिनका नहीं है कोई तोड़

अनिल कुंबले जो कि क्रिकेट का एक बड़ा नाम है, जिनकी फिरकी के सभी दीवाने थे। अनिल कुंबले अपनी गेंदबाजी के लिए तो जाने ही जाते थे इसी के साथ क्रिकेट के प्रति उनके लगाव को भी देखा गया है जिसका पता इस वाकये से चलता है कि जबड़ा टूटने के बावजूद टीम की जरुरत को देखते हुए चेहरे पर पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे और ब्रायन लारा का महत्वपूर्ण विकेट लिया। जंबो कहे जाने वाले अनिल कुंबले भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अनिल कुंबले से जुड़े रिकार्ड्स के बारे में। तो आइये जानते हैं उन रिकार्ड्स के बारे में।

* एक पारी में दस विकेट : 4 फरवरी 1999 दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान। कुंबले की फिरकी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। कुंबले ने एक पारी में दस विकेट लेकर इंग्लैंड के जिम लेकर के रेकॉर्ड की बराबरी की। टेस्ट मैच की चौथी पारी में कुंबले ने 26।3 ओवरों में 74 रन देकर 10 विकेट झटके थे।

anil kumble,records,cricket matches,international matches,cricket,cricket news

* 2004 में 6 बार पांच या उससे अधिक विकेट लिए : कुंबले ने 2004 में एक साल में टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 6 बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया इस साल उन्होंने 74 विकेट लिए थे। कुंबले ने अपने पूरे करियर में एक पारी में 35 बार पांच या उससे अधिक विकेट लिया है।

* 500 से ज्यादा विकेट और सेंचुरी : अनिल कुंबले ने टेस्ट मैच में 619 विकेट लिए। टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेकर सेंचुरी बनाने वाले कुंबले इकलौते क्रिकेटर हैं। कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट मैचों में एक सेंचुरी (110 नॉट आउट) और पांच हाफ सेंचुरी की मदद से 2506 रन बनाए।

* हीरो कप में 12 रन देकर झटके 6 विकेट :
वनडे में अनिल कुंबले ने 271 मैचों में 30।89 की औसत से 337 विकेट लिए हैं और उन्होने हीरो कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट लिया जो वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन है। वनडे में उनका इकॉनिमी रेट सिर्फ 4।30 का है।

* टॉप तीन सभी स्पिनर : टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात की जाए तो इस लिस्ट में कुंबले तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट मे सबसे ऊपर श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं जिन्होंने 133 टेस्ट मैच में 800 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हैं जिन्होंने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए हैं।

* आईपीएल में दिखाया अपनी फिरकी का दम : इंडियन प्रीमीयर लीग में अनिल कुंबले राजस्थान रायल्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 3।1 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर पांच बल्लेबाजों को आउट किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर