न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कठुआ रेप केस पर बोले अमिताभ, कहा- 'इस मुद्दे पर बात करना भी घृणास्पद लगता है'

कठुआ में हुए 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपनी नाराजगी व्‍यक्‍त की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 6:01:04

कठुआ रेप केस पर बोले अमिताभ, कहा- 'इस मुद्दे पर बात करना भी घृणास्पद लगता है'

कठुआ में हुए 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपनी नाराजगी व्‍यक्‍त की है। अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' के प्रमोशन के लिए को-एक्टर ऋषि कपूर के साथ मंच पर मौजूद थे, इसी दौरान मीडिया की तरफ से उनसे कठुआ रेप केस पर सवाल पूछा गया। इस पर बिग बी ने जवाब दिया कि इस बारे में बात करने में भी भयावह लगता है।

अमिताभ '102 नॉट आउट' के गाना लॉन्च करने इस इवेंट में पहुंचे। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन से जब इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपना जवाब दिया। अमिताभ ने कहा, ''इस मुद्दे पर बात करना भी घृणास्पद लगता है। इस मुद्दे को मत उठाइए। इस बारे में बात करने में भी भयावह महसूस होता है।''

इस मामले में पूरा बॉलीवुड एकजुट हो गया और लगभग सभी स्टार्स ने सोशल मीडिया को इस मुद्दे पर बच्ची के न्याय की मांग की। अमिताभ बच्चन के अलावा फरहान अख्तर, सोनम कपूर, रितेश देशमुख, जावेद अख्तर, वीर दास, तमन्ना भाटिया, बादशाह समेत कई फिल्म स्टार्स ने ट्विटर के जरिए मामले की कड़ी निंदा की है।

क्या था मामला?

अल्पसंख्यक घुमंतू समुदाय की एक बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसे कठुआ जिले के एक गांव के छोटे से मंदिर में करीब एक सप्ताह तक रखा गया। इस दौरान उसे बेहोश रखा गया और हत्या करने से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया। यह मामला जनवरी 2018 का है। क्राइम ब्रांच द्वारा दायर आरोप पत्र के मुताबिक, बच्ची का अपहरण, बलात्कार और हत्या अल्पसंख्यक घुमंतू समुदाय को क्षेत्र से हटाने के लिए रची गई एक सोची समझी साजिश थी। नाबालिग के लिए एक अलग आरोप पत्र दायर किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल