न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुरे फंसे : पाकिस्तान में परफॉर्म करना भारी पड़ा मीका को, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन ने किया बैन

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की बेटी की शादी में परफॉर्म करने के बाद बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) आलोचना का सामना कर रहे है वही अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन ने मीका पर इस परफॉर्मेंस के चलते बैन लगा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Aug 2019 10:24:01

बुरे फंसे : पाकिस्तान में परफॉर्म करना भारी पड़ा मीका को, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन ने किया बैन

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की बेटी की शादी में परफॉर्म करने के बाद बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) आलोचना का सामना कर रहे है वही अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन ने मीका पर इस परफॉर्मेंस के चलते बैन लगा दिया है। इसे लेकर ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया गया है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन मीका सिंह द्वारा पाकिस्तान सेना के प्रमुख रहे मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में 8 अगस्त 2019 को परफॉर्म करने के लिए उन पर बिना किसी शर्त के बैन लगा रहा है। उनका किसी भी मूवी प्रॉडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और ऑनलाइन म्यूजिक प्रोवाइडर कंपनी से असोसिएशन का तुरंत बहिष्कार किया जाता है।

एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष की ओर से जारी इस स्टेटमेंट में यह भी कहा गया कि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन के कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे की भारत में कोई भी मीका सिंह के साथ काम न करे। अगर कोई उनके साथ काम करता है तो उसके खिलाफ लीगल ऐक्शन लिया जाएगा। स्टेटमेंट में मीका की आलोचना करते हुए कहा गया कि उन्होंने देश और देश के सम्मान से ऊपर पैसों को रखा जो खेदपूर्ण है। एआईसीडब्ल्यूए द्वारा आईबी मिनिस्ट्री से मामले में हस्तक्षेप करने और उनके खिलाफ कदम उठाने की भी मांग की गई है।

क्या है मामला?

मीका सिंह ने 8 अगस्त की रात करांची के एक महलनुमा बंगले में परफॉर्म किया था। इस जश्न का आयोजन पकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ के करीबी माने जाने वाले अदनान असद ने किया था। जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेतदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर 'मीका सिंह नाइट' का आयोजन किया था। कहा जा रहा है कि इस पार्टी में आईएसआई के शीर्ष अधिकारी और भारत के मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन डिफेंस हाउस अथॉरिटी (डीएचए), फेज-8 स्थित 23, बीच एवेन्य में किया गया था, जोकि डी कंपनी के सदस्य अनीस इब्राहिम और छोटा शकील के करांची स्थित आवास से बहुत ज्यादा दूर नहीं था।

मीका सिंह की परफॉरमेंस का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीका की जमकर आलोचना शुरू कर दी गई। लोगों ने मीका पर कार्रवाई किए जाने के साथ ही बैन लगाने की भी मांग की। दरअसल लोग इस बात से नाराज थे कि आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा भारतीय सिनेमा पर बैन के साथ ही उसके द्वारा अन्य भारत विरोधी कदम उठाने के बावजूद मीका पाकिस्तान गए और वहां परफॉर्मेंस दी। लोगों ने इसे देशभक्ति से जोड़ा और सिंगर पर सवाल उठाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो