न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अली अब्बास जफर: क्या ‘भारत’ के जरिये पूरी होगी सफल हैट्रिक!

पिछले दो साल से लगातार चर्चाओं में रही सलमान खान अभिनीत और अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म ‘भारत’ का टीजर आज जारी कर दिया गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 25 Jan 2019 3:08:50

अली अब्बास जफर: क्या ‘भारत’ के जरिये पूरी होगी सफल हैट्रिक!

पिछले दो साल से लगातार चर्चाओं में रही सलमान खान अभिनीत और अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म ‘भारत’ का टीजर आज जारी कर दिया गया है। इस टीजर को सोशल मीडिया पर भरपूर व्यूज मिल रहे हैं। यशराज बैनर से अपनी शुरूआत करने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर की यह सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ तीसरी फिल्म है। इस फिल्म से पहले वे सलमान खान को लेकर ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ बना चुके हैं, जबकि कैटरीना कैफ को लेकर उन्होंने ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ बनाई थी। यह तीनों ही फिल्में यशराज बैनर की थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने यशराज बैनर के लिए रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘गुंडे’ भी बनाई थी।

पहली बार ऐसा हो रहा है जब वे यशराज का दामन छोडक़र सलमान खान फिल्म्स के साथ जुड़े हैं। अब तक सिर्फ यशराज के साथ काम करने वाले अली अब्बास जफर को उम्मीद है कि उनकी फिल्म ‘भारत’ को वैसा ही प्यार मिलेगा जैसा उनकी पिछली फिल्मों को मिला है। उनके इस विश्वास को ‘भारत’ का टीजर संबल प्रदान करता है। टीजर के जरिये उन्होंने दर्शाया है कि एक बार फिर से उन्होंने सलमान खान को अलग अंदाज में पेश किया है, जिसे दर्शक जरूर पसन्द करेंगे।

ali abbas zafar,Salman Khan,bharat teaser,bharat,salman khan films,entertainment news

अली अब्बास जफर की पिछली सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने के साथ ही मुनाफा भी कमाया है। इसे देखते हुए यह उम्मीद करना बेमानी नहीं है कि उनकी फिल्म ‘भारत’ भी बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी। इस फिल्म का प्रदर्शन ईद 2019 पर होने जा रहा है। कहा तो यह जा रहा है कि टीजर को जो प्रतिक्रिया मिली है उससे जाहिर हो रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकार्ड बनाएगी। हालांकि हमें बड़े रिकॉर्डों की उम्मीद नहीं है। गत वर्ष बॉलीवुड के तीनों नामचीन सितारे—आमिर, सलमान और शाहरुख खान—असफल रहे हैं। हालांकि सलमान खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 169 करोड़ का कारोबार किया था, फिर भी उन्हें सफल नहीं माना गया।

बॉक्स ऑफिस पर जैसे ही सलमान खान की फिल्म आती है, उसे लगने लगता है कि अब तो 250-300 करोड़ की कमाई पक्की है। ऐसी उम्मीद करना बेमानी है, क्योंकि दर्शक आजकल फिल्म को सिर्फ सितारों की वजह से नहीं देखता अपितु वह यह देखता है कि फिल्म का विषय कैसा है। यदि उसे विषय पसन्द आता है तो फिल्म सफल हो जाती है वरना उसका हश्र ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्ता’ और ‘जीरो’ जैसा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम