न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

VIDEO 'ट्वायलेट : एक प्रेम कथा' - खुले में शौच जैसे मुद्दे पर बोलना बंद नहीं करूँगा : अक्षय

अक्षय कुमार ने मंगलवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह फिल्म के बारे में और खुले में शौच के बारे में बात कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Aug 2017 5:59:33

 VIDEO 'ट्वायलेट : एक प्रेम कथा' - खुले में शौच जैसे मुद्दे पर बोलना बंद नहीं करूँगा : अक्षय

बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये की कमाई पार कर चुकी फिल्म 'ट्वायलेट : एक प्रेम कथा' के अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि वह खुले में शौच जैसे मुद्दे पर बोलना बंद नहीं करेंगे। फिल्म की कहानी इसी मुद्दे पर आधारित है।

अक्षय कुमार ने मंगलवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह फिल्म के बारे में और खुले में शौच के बारे में बात कर रहे हैं।

अक्षय ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "एक नजरिया होने और धीरे-धीरे इसे वास्तविकता में तब्दील होते देखकर खुश हूं, हालांकि अभी लंबा सफर तय करना है। दिल से बनाई गई यह फिल्म आप सबको समर्पित।"

दो मिनट लंबे वीडियो में अक्षय ने कहा, "आप जानते हैं कि मेरे लिए 'ट्वायलेट : एक प्रेम कथा' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक सनक है, जो पिछले एक साल में बना है और यहां तक कि फिल्म अगर नहीं चलती तो भी मैं खुले में शौच जैसे विषय पर हर घर में चर्चा करना चाहता था।"

उन्होंने कहा कि दर्शकों ने फिल्म को प्यार दिया है और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि यह खुले में शौच जैसी पुरानी परंपराओं को खत्म करने में मददगार साबित हो रही है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय ने कहा कि उन्हें यह बातने में खुशी महसूस हो रही है कि आठ-नौ महीने पहले हुए शोध रिपोर्ट में जहां भारत में खुले में 54 फीसदी लोगों के शौच करने की बात आई थी, वहीं अब यह महज आठ महीनों में 34 फीसदी रह गई है।

अभिनेता ने कहा कि फिल्म ने इस मुद्दे को मनोरंजक तरीके से आगे बढ़ाया और इसकी सफलता का श्रेय उनके प्रशंसकों और शुभ-चिंतकों को जाता है।

अभिनेता के मुताबिक, "जिन्होंने अपनी मानसिकता में बदलाव लाकर ट्वायलेट को स्वीकार कर लिया है..हमें अभी से इस बारे में काम करना पड़ेगा। हमें इस 34 फीसदी के आंकड़े को शून्य पर लाना होगा। मैं इस फिल्म के रिलीज हो जाने से इस मुद्दे पर बोलना बंद नहीं करूंगा।"

फिल्म में अक्षय की सह-कलाकार भूमि पेडनेकर ने कहा कि उनके लिए फिल्म का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'हम अमेरिका के गुलाम नहीं हैं', ट्रंप-ईरान समझौते पर नेतन्याहू सरकार के मंत्री का विवादित बयान

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील

आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा

TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'

FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड

फूड पैकिंग को लेकर बदले नियम, FSSAI ने दुकानदारों को दी चेतावनी, ग्राहकों के लिए भी जरूरी जानकारी

‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम

NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज

'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम

हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची

'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग

बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर

संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो