न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय खन्ना की दूसरी पारी, पहली पारी से मिल रहा अधिक धन

अपने समय में ख्यातनाम अभिनेता रहे विनोद खन्ना ने पुत्र अक्षय खन्ना को ‘हिमालय पुत्र’ से दर्शकों से रूबरू कराया था, जिसका निर्देशक पंकज पाराशर ने किया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 28 Jan 2019 5:44:00

अक्षय खन्ना की दूसरी पारी, पहली पारी से मिल रहा अधिक धन

वर्ष 2019 की शुरूआत में प्रदर्शित हुई पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा लिखी किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ से प्रेरित फिल्म असफल रही, परन्तु उसमें उन्हीं की भूमिका अक्षय खन्ना ने प्रभावोत्पादक ढंग से अभिनीत की। अपने समय में ख्यातनाम अभिनेता रहे विनोद खन्ना ने पुत्र अक्षय खन्ना को ‘हिमालय पुत्र’ से दर्शकों से रूबरू कराया था, जिसका निर्देशक पंकज पाराशर ने किया था। उस दौर में अक्षय खन्ना ने ऋषि कपूर के निर्देशन में ‘आ अब लौट चलें’ में नायक की भूमिका अभिनीत की। ऐश्वर्या राय अभिनीत इस फिल्म में राजेश खन्ना ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह फिल्म असफल रही। उसी दौर में बॉलीवुड के स्वयंभू शो मैन सुभाष घई ने भी अपनी फिल्म ‘ताल’ में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय को पेश किया था।
ए.आर. रहमान ने फिल्म में मधुर संगीत दिया। पहली बार ए.आर. रहमान और आनन्द बख्शी ने जुगलबंदी की। कर्णप्रिय संगीत के बावजूद फिल्म असफल रही। इस तरह अपने प्रारम्भिक दौर में अक्षय खन्ना ने लगभग दर्जन भर असफल फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्मों की असफलता का सारा श्रेय अक्षय खन्ना को दिया गया जबकि गलतियाँ स्वयं फिल्मकारों की रहीं।

akshay khanna,himalaya putra,entertainment news

असफलता के दौर में अचानक से अक्षय खन्ना ने फिल्मों से दूरी बना ली। उन्होंने लंबे अन्तराल के बाद फिल्मों में चरित्र भूमिकाओं में वापसी की। बहरहाल अक्षय खन्ना की चरित्र भूमिकाओं वाली दूसरी पारी अत्यन्त सार्थक मानी जा रही है। उन्होंने श्रीदेवी की ‘मॉम’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘इत्तेफाक’ में इंस्पेक्टर की सशक्त भूमिका निभाई। एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में भी उनका अभिनय लाजवाब रहा। अक्षय खन्ना पटकथा से ऊपर उठकर अभिनय करते हैं। वे अपनी भूमिका में जान डालते हैं फिर चाहे फिल्म और उसका निर्देशन कमजोर ही हो। वे अपनी दूसरी पारी में पहली पारी से अधिक धन प्राप्त कर रहे हैं और बॉलीवुड में अब उनकी मांग बढ़ती जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम