न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'रेस 3' और 'फन्ने खां', ईद 2018 में होगी जबरदस्त टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल !!

अगले साल ईद-उल-फितर के मौके पर सुपरस्टार सलमान खान की 'रेस 3' और अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन की 'फन्ने खां' की बॉक्स-ऑफिस पर टक्कर होने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Nov 2017 4:58:32

'रेस 3' और 'फन्ने खां', ईद 2018 में होगी जबरदस्त टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल !!

अगले साल ईद-उल-फितर के मौके पर सुपरस्टार सलमान खान की 'रेस 3' और अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन की 'फन्ने खां' की बॉक्स-ऑफिस पर टक्कर होने जा रही है। 'रेस 3' के निर्देशक रेमो डिसूजा ने गुरुवार रात फिल्म का क्लैपबोर्ड साझा करते हुए लिखा, "मेरे जीवन की सबसे बड़ी दौड़ शुरू हुई। 'रेस 3' शुरू।"

'फन्ने खां' के सह-निर्माता क्रीअर्ज एंटरटेनमेंट ने ट्वीट में लिखा, "ये ईद 'फन्ने खां' के साथ। 15 जून, 2018। अनिल कपूर, ऐश्वर्य राय बच्चन, राजकुमार राव।" यह देखते हुए कि दोनों फिल्मों के बारे में अधिक बातचीत हुई है, यहां संघर्ष होने की संभावना है।

सलमान ने शुक्रवार को 'रेस 3' की पूरी टीम के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और रमेश तौरानी के अंदाज पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा, "कितने हॉट, कूल, प्यारी, आकर्षक और सेक्सी हैं।" टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत, 'रेस 3' रमेश एस. तौरानी द्वारा निर्मित है। इसमें साकिब सलीम, बॉबी देओल और डेजी शाह जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

दूसरी तरफ 'फन्ने खां' एक म्यूजिक कॉमेडी फिल्म है। यह अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित है। फिल्म संयुक्त रूप से राकेश ओमप्रकाश मेहरा, क्रीअर्ज एंटरटेंमेंट और टी-सीरीज द्वारा निर्मित है।

aishwarya rai,Salman Khan,fanne khan,race 3,eid 2018,bollywood,bollywood gossips

बता दे, सलमान खान इस वर्ष जहाँ अपनी आगामी प्रदर्शित फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं वे दूसरी तरफ अपनी पिछली प्रदर्शित फिल्म 'ट्यूबलाइट' की असफलता को लेकर भी चर्चाओं में रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं किया लेकिन यह उतनी हिट नहीं हुई जितनी उम्मीद की जा रही थी। कबीर खान के निर्देशन में बनी 'ट्यूबलाइट' ने बॉक्स ऑफिस पर 122 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। स्टार टीवी पर इसने अपनी लागत निकालने के साथ ही उसे मुनाफा भी दिया है। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि 'ट्यूबलाइट' असफल रही।

सलमान खान ने समस्त पूर्वानुमानों को ध्वस्त करते हुए वर्ष 2018 ईद में 'रेस-3' को प्रदर्शित करने का मानस बनाया है। हालांकि अभी तक उन्होंने इसकी विधिवत घोषणा नहीं की है, लेकिन जिस गति से इस फिल्म की शूटिंग 9 नवम्बर से शुरू की जा चुकी है उससे स्पष्ट झलकता है कि यह फिल्म ईद 2018 पर प्रदर्शित होगी।

रमेश तोरानी की 'रेस' सफल फ्रेंचाइजियों में शुमार होती है। इसके पहले दो संस्करण 'रेस', 'रेस-2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और अब रमेश तोरानी इसका तीसरा भाग लेकर आ रहे हैं जिसके लिए उन्होंने 7 साल का इंतजार किया है। रमेश तोरानी ने 7 वर्ष पूर्व ही इस फिल्म के लिए सलमान खान को 100 करोड के भारी-भरकम पारिश्रमिक पर तय कर लिया था।

aishwarya rai,Salman Khan,fanne khan,race 3,eid 2018,bollywood,bollywood gossips

सलमान खान ने 'रेस' में काम करने की सैद्धान्तिक मंजूरी तो दी थी लेकिन उनकी कुछ अपनी शर्तें थी, जिनके चलते इस सीरीज में तकनीकी दृष्टि से बदलाव किए गए। सबसे पहला बदलाव यह हुआ कि इस सीरीज से निर्देशक द्वय अब्बास मस्तान का अधिकार खत्म कर दिया गया, साथ ही उन्हें इसके निर्देशन से भी मुक्त कर दिया गया। दूसरा बदलाव इस फिल्म के सबसे महत्त्वपूर्ण किरदार (खलनायक अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम) की भूमिका में परिवर्तन किया गया है। फिल्म में सलमान खान ने खलपात्र को अभिनीत करने से इंकार कर दिया है। अब सलमान फिल्म में सैफ अली खान के किरदार को निभाते नजर आएंगे, जिसके चलते इस किरदार को सशक्त बनाया गया। खलनायक के तौर पर दक्षिण के जाने माने सितारे को लिए जाने की सम्भावना है।

100 करोड के सलमान खान के पारिश्रमिक के चलते रमेश तोरानी की इस फिल्म का बजट लगभग 200 करोड हो जाता है। ऐसे में एक सवाल जेहन में उभरता है कि क्या अकेले सलमान खान अपने दम पर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सफलता दिलवाने में कामयाब होंगे जिसके चलते 200 करोड की लागत वसूल की जा सके। यह सही है कि सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कारोबार करती हैं लेकिन 150 करोड के बाद उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोडऩे लगती हैं। ऐसे में यह सोचना कि रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली 'रेस-3' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड के आंकड़े को छूने में कामयाब होगी अविश्वसनीय कल्पना है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती