न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सारे जहाँ से अच्छा’ पर बोले आमिर, रुकिये इंतजार कीजिए

जब उनसे शाहरुख खान के फिल्म ‘सारे जहाँ से अच्छा’ के छोडऩे के बारे में पूछा गया तो वे स्वयं इस प्रश्न पर चौंक गए।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 28 Jan 2019 4:14:05

‘सारे जहाँ से अच्छा’ पर बोले आमिर, रुकिये इंतजार कीजिए

पिछले कई दिनों से आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘रूबरू रोशनी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म का प्रदर्शन हाल ही में स्टार चैनल पर किया गया है। पिछले दिनों आमिर खान ने इस फिल्म के सिलसिले में पत्रकारों से बातचीत की। बातचीत के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे ‘ठग्स’ की असफलता पर पूछा तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म की असफलता के लिए सिर्फ निर्देशक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। चूंकि यह मेरी फिल्म थी इसलिए मैं भी इसका जिम्मेदार हूं।

वहीं दूसरी ओर जब उनसे शाहरुख खान के फिल्म ‘सारे जहाँ से अच्छा’ के छोडऩे के बारे में पूछा गया तो वे स्वयं इस प्रश्न पर चौंक गए। उन्होंने तुरन्त ही सवाल करते हुए पूछा, क्या शाहरुख खान वो फिल्म नहीं कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा, यह सिर्फ अफवाहें हैं। अभी रुकिये, और इंतजार कीजिये जब तक कि स्वयं शाहरुख खान इस फिल्म को न करने की घोषणा न कर दें।

aamir khan,saare jahan se accha movie,entertainment news

गौरतलब है कि शाहरुख खान से पहले इस फिल्म को आमिर खान स्वयं करने वाले थे। लेकिन फिल्म अपनी दूसरी व्यस्तताओं के चलते उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया। उन्होंने स्वयं निर्माताओं को इसके लिए शाहरुख खान का नाम सुझाया था। शाहरुख खान को जब इस फिल्म का प्रस्ताव दिया गया तो वे इसके लिए तैयार हो गए थे। फरवरी माह से वे इसकी शूटिंग शुरू करने वाले थे लेकिन अचानक से उन्होंने इससे किनारा कर लिया। अब कहा जा रहा है कि वे फरहान अख्तर के निर्देशन में डॉन-3 शुरू करने जा रहे हैं। हालांकि डॉन-3 को लेकर समाचार हैं कि अभी इस फिल्म को बनाने का फरहान अख्तर का दूर-दूर तक कोई इरादा नहीं है।

वैसे इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में ‘सारे जहाँ से अच्छा’ के लिए सुशांत सिंह राजपूत और विक्की कौशल के नामों की चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि निर्माता अब इन दोनों में से किसी एक को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। विक्की कौशल ने लगातार तीन सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों में अपनी अलग पहचान बनाई है, वहीं सुशांत सिंह राजपूत को इस फिल्म के लिए तगड़ा दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने ‘चंदा मामा दूर के’ फिल्म के लिए नासा में ट्रेनिंग ली है, जो ‘सारे जहाँ से अच्छा’ के निर्माण के दौरान काम आ सकती है। अब देखने की बात यह है कि कब शाहरुख खान इस फिल्म को करने या न करने की घोषणा करते हैं और फिर किस सितारे को यह फिल्म मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम