न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

सत्तर और अस्सी के दशक में बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत सितारे रहे स्वर्गीय विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 13 Apr 2018 5:35:51

विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

सत्तर और अस्सी के दशक में बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत सितारे रहे स्वर्गीय विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें मरणोपरांत ये सम्मान दिया जाएगा। इस पुरस्कार की घोषणा आज नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए गठित समिति के अध्यक्ष शेखर कपूर ने की। गौरतलब है कि आगामी माह की 3 तारीख को नई दिल्ली में राष्ट्रपति कोविंद 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को प्रदान करेंगे।

नई दिल्ली के शास्त्री भवन में आज घोषित इन राष्ट्रीय पुरस्कारों को शेखर कपूर के अध्यक्षता वाली 10 सदस्यीय जूरी ने चुना है। वहीं दूसरी ओर इस वर्ष फरवरी में गुजरी अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी फिल्म ‘मॉम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर 510 करोड़ 99 लाख रूपये की कमाई करने के साथ पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुई निर्देशक एस.एस.राजमौली की फिल्म बाहुबली -द कन्क्लूजन को पॉपुलर फिल्मों की कैटेगरी में बेस्ट फिल्म (सर्वांगीण मनोरंजन) के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

नक्सल प्रभावित गांव में चुनाव करने गए इलेक्शन ऑफिसर की कहानी पर बनी अमित मसुरकर की फिल्म ‘न्यूटन’ को बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए चुना गया। राजकुमार राव ने इस फिल्म में दमदार भूमिका निभाई है और इस फिल्म को इस साल हुए ऑस्कर्स के विदेशी सिनेमा सेक्शन में भारत की आधिकारिक फिल्म के तौर पर भेजा गया है लेकिन ये फिल्म पहले पांच में नहीं पहुंच सकी।

राष्ट्रीय पुरस्कारों के तहत रीमा दास के निर्देशन में बनी ‘विलेज रॉकस्टार’ को इस बार की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा। रिद्धि सेन को उनकी बांग्ला फिल्म ‘नगरकीर्तन’ के लिए इस साल के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा जबकि जयराज को उनकी मलयालम फिल्म ‘भयानकम’ के लिए इस बार का बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार दिया जाएगा।

65th national film awards,vinodh khanna,dadasaheb phalke award

एक नजर पुरस्कारों की सूची पर—

‘पम्पालय’ को फिल्म सिंजर के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया जाएगा।

राष्ट्रीय एकता का नर्गिस दत्त पुरस्कार इस बार फिल्म ‘धप्पा’ को दिया जाएगा।

फिल्म ‘न्यूटन’ के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया जाएगा।

श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ के लिए ए.आर.रहमान को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड दिया जाएगा।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के गाने ‘गोरी तू ल_ मार’ के लिए गणेश आचार्य को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवार्ड दिया जाएगा।

राणा दग्गुबाती और तापसी पन्नू स्टारर ‘गाजी’ को बेस्ट तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा।

‘विलेज रॉकस्टार’ को बेस्ट असमिया फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा।

दिव्या दत्ता को फिल्म ‘इरादा’ के लिए श्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा।

‘बाहुबली -द कन्क्लूजन’ इस बार की बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स वाली फिल्म मानी गई।

प्रसाद ओक के निर्देशन में बनी ‘कच्चा लिंबू’ को इस बार की बेस्ट मराठी फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा।

अमर भारत देओकर की ‘म्होरक्या’ को बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म और भानिता दास को विलेज रॉकस्टार के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड दिया जायेगा।

‘के जे येसुदास’ को विश्वरूपम मंसूर फिल्म के गाने ‘पोय मरंजा कालम’ के लिए बेस्ट मेल प्ले बैक सिंगर का अवॉर्ड दिया जाएगा।

साशा तिरुपति फिल्म कातरु वेलियेडाई के गाने के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड दिया जायेया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक