न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान की जिंदगी से जुड़े बड़े विवाद, जिन्होंने कर रखा है भाई को परेशान

आइये जानते हैं सलमान की जिंदगी से जुड़े बड़े विवादों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Mar 2018 11:48:52

सलमान की जिंदगी से जुड़े बड़े विवाद, जिन्होंने कर रखा है भाई को परेशान

बॉलीवुड अर्थात भारत की फ़िल्मी दुनिया जो कि अधिकतर समय सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कभी बॉलीवुड से जुडी कहानियाँ विवादों में होती है तो कभी इसके कलाकार। ऐसे ही एक सुपरस्टार है सलमान खान जो कि इस बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। सलमान खान का नाम भी समय-समय पर विभिन्न कारणों की वजह से विवादों में आता रहता हैं। आज हम आपको उन्हीं विवादों के बारे मे बताने जा रहे हैं, जिन्होनें सलमान को परेशान किया। तो आइये जानते हैं सलमान की जिंदगी से जुड़े बड़े विवादों के बारे में।

* हिट एंड रन केस

सलमान खान से जुड़ा सबसे बड़ा विवाद है 'हिट एंड रन' केस। इस केस में सलमान खान बरी हो गए हैं लेकिन वह इस केस की वजह से चर्चा में रहे थे, अगर सलमान खान को इस केस में दोषी पाया जाता तो उन्हें 10 साल की सजा होती, दरअसल ये मामला उनकी गाड़ी से जुड़ा हुआ था। आरोप था सलमान की गाड़ी फुटपाथ के लोगों को कुचलते हुए निकल गई थी।

* काला हिरण शिकार मामला

ये मामला काले हिरण शिकार मामले से जुड़ा है। आरोप है कि सलमान ने अवैध हथियार से हिरणों का शिकार किया था। जिस वक्त शिकार हुआ था उस वक्त उस हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। जोधपुर कोर्ट में इस मामले की सुनवाई अलग से चल रही है। ये मामला 1 और 2 अक्टूबर 1998 की रात का है, जिसमें सलमान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम आरोपी हैं। ये सभी उस वक्त फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के लिए जोधपुर में थे। पांचों पर आरोप है कि जोधपुर के पास कोंकणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था, जो लुप्त होने की कगार पर है।

controversies of salman khan,Salman Khan,slaman khan controversies,entertainment news,bollywood

* शाहरुख खान से लड़ाई

शाहरुख खान के साथ लड़ाई को लेकर भी सलमान चर्चा में रहे, कहा जाता था कि दोनों सगे भाई की तरह एक दूसरे को ट्रीट करते थे लेकिन साल 2008 के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं, फिलहाल की बात करें तो दोनों में काफी अच्छी दोस्ती है।

* विवेक ओबरॉय से झगड़ा

सलमान के साथ अलग होने के बाद ऐश ने विवेक का दामन थामा। 2003 में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था कि वो ऐश्वर्या को डेट कर रहे हैं इसलिए सलमान ने उनके (विवेक) साथ गाली-गलौच की थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

* ऐश्वर्या राय से बदसलूकी

लंबे समय तक ऐश्वर्या राय के साथ रहे अफेयर की चर्चा भी सलमान से जुड़ी हुई, इसमें विवाद ये है कि एक बार सलमान द्वारा ऐश्वर्या के साथ बदसलूकी की खबर सामने आई थी, इसकी रिपोर्ट भी ऐश्वर्या के पिता ने दर्ज कराई थी, अब ये विवाद इसलिए शांत है क्योंकि वो अब बच्चन परिवार की बहू हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल