न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मार्च: अंतिम शुक्रवार को दक्षिण में होगा महासंग्राम, मोहनलाल, नयनतारा और विजय सेतुपेथी में होगा टकराव

दक्षिण भारतीय सिनेमाघरों में 2019 की कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों का गुरुवार से प्रदर्शन होने जा रहा है। आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों पर जो वहाँ पर 28 मार्च से प्रदर्शित होंगी

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 26 Mar 2019 2:32:20

मार्च: अंतिम शुक्रवार को दक्षिण में होगा महासंग्राम, मोहनलाल, नयनतारा और विजय सेतुपेथी में होगा टकराव

वर्ष 2019 की पहली तिमाही के मार्च माह में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई लेकिन इस तिमाही के अंतिम शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 4 ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जो न सिर्फ बड़े सितारों वाली हैं अपितु जिनको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। दक्षिण भारतीय सिनेमाघरों में 2019 की कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों का गुरुवार से प्रदर्शन होने जा रहा है। आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों पर जो वहाँ पर 28 मार्च से प्रदर्शित होंगी—

lucifer,laxmi ntr,super deluxe,south movies release in march

लूसिफेर

सबसे पहले मलयालम सुपर स्टार मोहनलाल अभिनीत फिल्म ‘लूसिफेर’ 28 मार्च गुरुवार को परदे पर प्रदर्शित होगी। राजनीतिक उथल पुथल की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में बदले की कहानी को गढ़ा को गया है जिसमें दर्शकों को जहाँ सितारों का बेहतरीन अभिनय देखने को मिलेगा वहीं दूसरी ओर उन्हें मोहनलाल की अदाकारी के साथ ही जबरदस्त एक्शन भी मिलेगा। कुछ समय पूर्व ही जारी किए गए इस फिल्म के टे्रलर को यूट्यूब पर जबरदस्त सफलता प्राप्त हुई है। 6 करोड़ से ज्यादा बार देखे गए इस फिल्म के टे्रलर ने मोहनलाल की लोकप्रियता को साबित किया है। फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज का है, जो इस फिल्म के जरिए निर्देशकीय पारी शुरू करने जा रहे हैं। अब तक वे मलयालम फिल्मों में अभिनेता निर्माता के तौर पर ख्यात रहे हैं। पृथ्वीराज ने एक सफल फिल्म निर्माता बनने की अपनी महत्त्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म में बेहतरीन सितारों का संगम किया है। मोहनलाल के अतिरिक्त इस फिल्म वे स्वयं, मंजू वरियर, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, सनाया अयप्पन, सैकुमार, कलाभवन शाजोन, विवेक ओबेराय और नायला ऊषा नजर आएंगे। फिल्म की कथा पटकथा मुरली गोपी ने लिखी है और इसका निर्माण एंटनी पेरुम्बदूर ने किया है।

lucifer,laxmi ntr,super deluxe,south movies release in march

ऐरा

दक्षिण भारत की सुपर सितारा नयनतारा द्वारा अभिनीत यह हॉरर फिल्म है, जिसमें पूरी तरह से डर को दिखाया गया है। यह दक्षिण भारत की उन हॉरर कॉमेडी फिल्मों से अलग है जो इन दिनों वहाँ जबरदस्त कामयाबी प्राप्त कर रही हैं। कॉलीवुड में वर्तमान में सफल हो रही इन हॉरर फिल्मों के चलते ही निर्देशक केएम सरजू ने हॉरर जोनर को महिलाओं के खिलाफ समाज के पूर्वाग्रह पर प्रकाश डालने के लिए बनाया है। अपने अभिनय करिअर में नयनतारा पहली बार किसी फिल्म में दोहरी भूमिका निभाती नजर आएंगी। केएम सरजू को कॉलीवुड में उनकी शॉर्ट फिल्मों माँ और लक्ष्मी के लिए जाना जाता है। यह फिल्म भी 28 मार्च गुरुवार को प्रदर्शित होने जा रही है।

lucifer,laxmi ntr,super deluxe,south movies release in march

लक्ष्मी एनटीआर

तमिल, तेलुगु और हिन्दी फिल्मों के ख्यातनाम निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा की यह फिल्म तमिलनाडु में भगवान की तरह पूजे जाने वाले अभिनेता और राजनीतिज्ञ एनटी रामाराव के राजनीतिक संघर्ष पर आधारित है। रामगोपाल वर्मा ने वादा किया है कि उसने एक बॉयोपिक बनाई है जो सच्चाई, पूरी सच्चाई और सच्चाई के अलावा कुछ नहीं दिखाती है। यह दो भाग में आई एनटीआर बॉयोपिक—एनटीआर कथानायकुडु और एनटीआर: महानायकुडु के लिए एक जवाबी फिल्म है। एनटीआर की पहले बनी बॉयोपिक का निर्माण उनके बेटे बालाकृष्णन द्वारा किया गया था जिसमें उन्होंने एनटीआर की भूमिका निभाई थी। दो भाग की इस बॉयोपिक में एनटीआर को एक मसीहा के रूप में चित्रित किया गया, जबकि रामगोपाल वर्मा की फिल्म यह दिखाने का वादा करती है कि एनटीआर सिर्फ एक इंसान थे जिन्होंने गलतियाँ कीं। इस फिल्म में पी.विजयकुमार एनटीआर की भूमिका को परदे पर उतार रहे हैं। यह फिल्म शुक्रवार 29 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।

lucifer,laxmi ntr,super deluxe,south movies release in march

सुपर डीलक्स

वर्ष 2019 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार ‘सुपर डीलक्स’ भी इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतारी जा रही है। वर्ष 2011 में अपनी पहली फिल्म अरण्य कांडम के जरिये तेलुगु फिल्मकारों में अपनी एक विशेष पहचान बनाने वाले निर्देशक थियागराजन कुमाराराजा की यह फिल्म दर्शकों में जिज्ञासा का विषय बन चुकी है। इस फिल्म के कथानक को तमिल सिनेमा के सुप्रसिद्ध लेखक निर्देशकों मैसूरस्किन, नालन कुमारसामी और नीला के संकर ने मिलकर लिखा है। फिल्म में विजय सेतुपेथी, फहद फासिल, सामंथा और राम्या कृष्णन जैसे सितारों ने काम किया है। यह अलग-अलग कहानियों पर बनी फिल्म है जिसमें निर्देशक मैसूरस्किन ने भी एक कहानी में मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 29 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल