न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरवरी 2019: लगभग 10 फिल्मों का प्रदर्शन, धमाका करेंगी सिर्फ यह दो फिल्में

आइए डालते हैं एक नजर उन चार फिल्मों पर जिनके जरिये बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि वह लगभग 350 करोड़ का कारोबार इन फिल्मों के जरिये प्राप्त करने में सफल होगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 28 Jan 2019 5:23:29

फरवरी 2019: लगभग 10 फिल्मों का प्रदर्शन, धमाका करेंगी सिर्फ यह दो फिल्में

जनवरी 2019 बॉक्स ऑफिस के लिए जबरदस्त सफलता वाला महीना रहा है। इस महीने जहाँ गत 28 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ ने बॉक्स ऑफिस को लगभग 180 करोड़ रुपया दिया, वहीं दूसरी ओर वर्ष की पहली ब्लॉकबस्टर ‘उरी’ ने 160 करोड़ का कारोबार दिया। वहीं महीने के आखिर में प्रदर्शित हुई मणिकर्णिका और ठाकरे से बॉक्स ऑफिस को लगभग 67 करोड़ रुपये की कमाई करने का अवसर मिला। इस तरह से वर्ष 2019 की शुरूआत बेहतरीन रही है। हालांकि इसी महीने में प्रदर्शित हुई कुछ फिल्में पूरी तरह से असफल हो गई जिनमें प्रमुख रही—फ्रॉड सैंया, द एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर। अब वर्ष का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने जा रहा है जिसके अन्दर लगभग 10 फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दस फिल्मों में शामिल हैं—एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा, फकीर ऑफ वेनिस, गुल्ली बॉय, टोटल धमाल, अमावस, झोल, 22 यार्ड, पार्किंग क्लोज्ड और हम चार। इन फिल्मों में से चार फिल्में ऐसी हैं जिनको लेकर बॉक्स ऑफिस को बड़ी उम्मीदें हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन चार फिल्मों पर जिनके जरिये बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि वह लगभग 350 करोड़ का कारोबार इन फिल्मों के जरिये प्राप्त करने में सफल होगा।

bollywood movies,2019  bollywood movies,entertainment news

* टोटल धमाल
फरवरी के आखिरी सप्ताह में निर्माता निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म ‘टोटल धमाल’ का प्रदर्शन होगा। यह इंद्र कुमार की सफल फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का तीसरा भाग है, जिसमें इस बार अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और आशीष चौधरी के साथ बॉलीवुड के तीन ए लिस्टर सितारों को जोड़ा गया है। यह हैं अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित। पिछली दो फिल्मों में लगातार नजर आए संजय दत्त को इस बार बाहर कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह पहले दिन बड़ी ओपनिंग लेने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर लगभग 150 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। इस फिल्म में 18 साल बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित साथ नजर आने वाले हैं। 18 वर्ष पूर्व वे आखिरी बार राजकुमार संतोषी की ‘पुकार’ में नजर आए थे। वैसे 26 साल बाद वे इंद्र कुमार के निर्देशन में काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने उनके साथ ‘बेटा’ में काम किया था।

bollywood movies,2019  bollywood movies,entertainment news

* एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा
फरवरी के पहले शुक्रवार 1 फरवरी को इस फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी ने फॉक्स स्टार के साथ मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धर का है। बताया जा रहा है कि यह समलैंगिक रिश्तों पर बनी प्रेम कहानी है, जिसमें नायिका एक लडक़ी से प्रेम करती है। कहने का तात्पर्य यह समलैंगिक रिश्तों पर आधारित कहानी है। इस तरह के यूनिक मुद्दों पर कम फिल्में बनती हैं। अपने ट्रेलर और गीतों के जारी होने के बाद से इस फिल्म को लेकर भी कुछ उत्सुकता नजर आती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 70-80 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। इस फिल्म में नजर आने वाले सितारे जूही चावला, अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव हैं जो वर्तमान में बॉक्स ऑफिस पर इतनी हैसियत नहीं रखते हैं कि वे 100, 200 करोड़ का कारोबार कर जाएं। हालांकि राजकुमार राव ने गत वर्ष 100 करोड़ी ‘स्त्री’ दी है।

bollywood movies,2019  bollywood movies,entertainment news

* गुल्ली बॉय
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अपने ट्रेलर जारी के बाद से जो हाइप प्राप्त की है उससे ऐसा महसूस हो रहा है कि रणवीर सिंह की यह लगातार 5वीं 100 करोड़ी फिल्म होगी। इस फिल्म के गीतों को जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। फिल्म में फिल्माये गए रैप गीतों को रणवीर सिंह ने अपनी आवाज में गाया। युवाओं को इन दिनों गुल्ली बॉय के गीतों ने अपने साथ जोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली है। यह फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर प्रदर्शित होगी। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है, जो इससे पहले रणवीर सिंह के साथ ‘दिल धडक़ने दो’ में काम कर चुकी हैं। रणवीर सिंह के साथ पहली बार आलिया भट्ट नजर आएंगी। बॉक्स ऑफिस को इस फिल्म के 100 करोड़ी होने की पूरी उम्मीद है। इस फिल्म की सफलता में रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ का भी अहम् रोल होगा। दर्शकों में ‘सिम्बा’ के बाद रणवीर के प्रति दीवानगी बढ़ी है।

bollywood movies,2019  bollywood movies,entertainment news

* फकीर ऑफ वेनिस
यह फरहान अख्तर की डेब्यू फिल्म है जिसका प्रदर्शन 10 वर्ष बाद होने जा रहा है। फिल्म का निर्देशन आनन्द सुरापुर ने किया है। सितारों में फरहान अख्तर, अन्नू कपूर और कमाल सिद्धू शामिल हैं। संगीत ए.आर. रहमान का है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30-40 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम