न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना देर किए मिनटों में होंगी तैयार, ये ब्यूटी टिप्स बड़े काम के

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से बिना देर किए आप मिनटों में तैयार हो सकती हैं और आकर्षक त्वचा निखार पा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 1:06:08

बिना देर किए मिनटों में होंगी तैयार, ये ब्यूटी टिप्स बड़े काम के

महिलाओं को तैयार होने में कितना समय लगता हैं यह तो आप सभी जानते हैं। महिलाएं अपनी त्वचा को खूबसूरत और आकर्षित बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हुए काफी समय लगाती हैं। लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आपके पास समय नहीं होता हैं और आप अच्छे से तैयार नहीं हो पाती हैं। ऐसे में आपको जानने की जरूरत हैं कि समय की कमी के साथ कैसे तालमेल बिठाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से बिना देर किए आप मिनटों में तैयार हो सकती हैं और आकर्षक त्वचा निखार पा सकती हैं।

बैग में कैरी करें फेस मिस्ट

त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत आवश्यक है लेकिन मॉइस्चराइज़र त्‍वचा को ज्‍यादा लंबे समय तक हाइड्रेट नहीं रखता है। इसके अलावा, यह आपकी त्‍वचा को ऑयली या ड्राई भी बना सकता है। ऐसे में एक फेस मिस्‍ट अच्‍छा विकल्‍प है। इसे त्वचा को हर दूसरे घंटे में स्‍प्रे किया जा सकता है। यह आपकी त्‍वचा को हाइड्रेट रखने के साथ उसे स्‍वस्‍थ और चमकदार बना सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,beauty hacks,beauty in minutes,skin care tips

सनस्क्रीन के बिना कभी न निकलें

जब आप ए‍क अच्‍छा मौसम देख रहे हों, आप तब भी अपने सनस्क्रीन को मत भूलें। सनस्क्रीन के कई फायदे हैं; यह न केवल आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है, बल्कि यह त्वचा के कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

ड्राई शैम्पू

हमारे जीवन में ऐसे दिन होते हैं, जब हम टाइम की कमी या आलस के कारण अपने बालों को धोना नहीं चाहते। लेकिन साफ बाल स्वस्थ बालों की कुंजी है। इसलिए, हम बालों को समय-समय पर जरूर धोएं, लेकिन हां जब टाइम की कमी हो, तो ड्राई शैंपू का नुस्‍खा आजमाएं। आप हमेशा सही ड्राई शैम्पू का चयन करें और उसें समय की कमी होने पर इस्‍तेमाल करें। इस तरह आपके बाल अद्भुत दिखेंगे और आपको जल्‍दीबाजी में बाल धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,beauty hacks,beauty in minutes,skin care tips

हाइड्रेटिंग फेस मास्क

कोरियाई स्किनकेयर रूटीन की बात करें, तो इसमें कुछ ऐसा है जो आपके लिए काफी अच्‍छा साबित हो सकता है। हम बात कर रहे हैं कोरियाई या कोरियन शीट मास्क की, जिसने की सौंदर्य की दुनिया में एक अहम स्‍थान ले लिया है। आप इस शीट मास्‍क की मदद से अपनी रूखी और बेजान पड़ी त्‍वचा में चमक ला सकते हैं।

मेकअप रिमूवर को रखें बिस्‍तर के पास

हम सभी को काम पर एक व्यस्त दिन के बाद थकान और आलस महसूस होता है। लेकिन थकान का मतलब ये तो नहीं है कि आप अपने चेहरे का मेकअप न उतारें। हालांकि आपको चेहरे से उस सभी मेकअप को हटाना एक काफी मुश्किल भरा काम लग सकता है। लेकिन मेकअप के साथ सोने से त्वचा की कई समस्याएं जैसे ब्रेकआउट, त्‍वचा पर उम्र बढ़ने के संकेत और स्किन एलर्जी हो सकती है। इसलिए आप कोशिश करें कि अपने मेकअप रिमूवर को हमेशा अपने बिस्तर के ठीक बगल में रखें। ऐसा करने से आप बिना आलस किए अपने मेकअप को हटा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद