Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहती है दिवाली पर दमकता चेहरा, इन मेकअप टिप्स की मदद से होगा काम आसान

आखिर महिलाओं को त्योहार पर खूबसूरत जो दिखना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Nov 2018 2:32:19

पाना चाहती है दिवाली पर दमकता चेहरा, इन मेकअप टिप्स की मदद से होगा काम आसान

दिवाली के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं और पार्लर की बुकिंग अभी से होने लगी हैं। आखिर महिलाओं को त्योहार पर खूबसूरत जो दिखना हैं। लेकिन कई महिलाऐं ऐसी होती है जो पार्लर जाना पसंद नहीं करती हैं और घर पर ही मेकअप करना पसंद करती हैं। इसलिए आज हम कुछ मेकअप टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही दिवाली पर दमकता चेहरा पा सकेंगी और खुद को आकर्षक बना सकेंगी। तो आइये जानते है इन मेकअप टिप्स के बारे में।

* कैसा होना चाहिए मेकअप का बेस?

सबसे पहले मेकअप का बेस सही होना चाहिए। चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन और मॉइश्चराइज करने के बाद अपने स्किन टोन के हिसाब से सही फाउंडेशन चुनें और उसे चेहरे पर लगाएं। फाउंडेशन के बाद कंसीलर की मदद से चेहरे के डार्क स्पॉट्स जैसे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स और ब्लेमिशेज पर काम करें। बेहतरीन फिनिश के लिए कंसीलर के बाद थोड़ा सा लूज पाउडर लगाएं। आखिर में नाक के टिप पर, चीकबोन्स पर और ठुड्डी पर हाइलाइटर का इस्तेमाल करें ताकि चेहरे पर ग्लो दिखे।

* होंठों पर दें ध्यान

होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम का इस्तेमाल करें ताकि होंठों की ड्राईनेस या फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाया जा सके। अगर आपके आउटफिट का कलर पेस्टल हो तो आपको अपने लिपस्टिक का शेड बोल्ड रखना चाहिए। जैसे- सुर्ख लाल या ऑरेंज। लेकिन अगर आपके आउटफिट का कलर ब्राइट हो तो आपकी लिपस्टिक का शेड हल्का जैसे- लाइट पिंक या न्यूड कलर होना चाहिए।
diwali special,beauty tips,glowing face,skin care tips,makeup tips * आंखों की खूबसूरती

क्या हमें आपको बताने की जरूरत है कि अब भी स्मोकी आई का ट्रेंड खत्म नहीं हुआ है। ब्राइट फेस्टिव लुक के लिए आप चाहें तो विंग्ड आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हल्का मस्कारा यूज करें।

* ग्लो के लिए ब्लश

ग्लोइंग फेस और ब्लशिंग चीक्स का कॉम्बिनेशन हमेशा ही बेहतरीन लगता है और दिवाली से बेहतर और क्या मौका हो सकता है इस लुक को अपनाने का। इसके लिए आप थोड़ा सा शिमरिंग ब्लश यूज करें और अपने गाल पर लगाकर गुलाबी गाल पा सकती हैं।

* हेयर स्टाइल

अगर आप इस दिवाली पटाखों से दूर रहने वाली हैं तो बाल में अच्छे से हेयर स्प्रे लगाकर बालों को खुला छोड़ सकती हैं क्योंकि खुले बाल में महिलाओं का लुक और भी बेहतरीन लगता है। लेकिन अगर आप दिवाली की रात दीये जलाते हुए पटाखे जलाने की प्लानिंग कर रही हैं तो आपको अपने बाल बांध लेने चाहिए और इसके लिए आप ट्विस्टेड साइड ब्रेड को ट्राई कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology