Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फलों के छिलकों से मिलेगी गोरी और दमकती त्वचा, जानें इस्तेमाल का तरीका

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन फलों के छिलकों के इस्तेमाल से आपको त्वचा पहले से निखरी और दमकती नजर आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 6:14:57

फलों के छिलकों से मिलेगी गोरी और दमकती त्वचा, जानें इस्तेमाल का तरीका

स्वस्थ सेहत के लिए फलों का सेवन बहुत जरूरी होता हैं जो शरीर में सभी पोषक तत्वों की पूर्ती करें। फलों के सेवन के बाद उनके छिलकों को फेंक दिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों के छिलकों से आपकी खूबसूरती की चाहत पूरी की जा सकती हैं। जी हां, फलों के छिलके आपकी त्वचा को पोषण देते हैं और गोरी और निखरी स्किन दिलाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन फलों के छिलकों के इस्तेमाल से आपको त्वचा पहले से निखरी और दमकती नजर आएगी।

नाशपाती

फाइबर से भरपूर नाशपाती का छिलका स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आपकी सुंदरता में चार चांद लगेगा और आपके स्किन की रंगत में भी निखार आएगा। अगर आप गोरी और बेदाग स्किन चाहते हैं, तो सप्ताह में इसके छिलके का पेस्ट जरूर अपने चेहरे पर लगाएं।
beauty tips,beauty tips in hindi,healthy and glowing skin,skincare tips,beautiful face संतरा

विटामिन सी का संतरा काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके छिलके को आप एक बेहतरीन क्लीजिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। कई तरह के ब्यूटी पैक्स में आप संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके स्किन को फंगल इंफेक्शन से बचाव करती है। इसके साथ ही आपके चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने भी नहीं होने देती है। संतरे के छिलकों को सुखाकर, इसका पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को दही या बेसन के साथ मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे की रंगत निखरेगी।

सेब

सेब के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं, तो आपके स्किन को सन डैमेज होने से बचाते हैं। सेब के छिलके से तैयार पाउडर को ओट्स और दही के साथ पेस्ट बनाकर लगाने से स्किन की चमक बढ़ती है। इसके साथ ही आपके स्किन की अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। इससे आपका चेहरा सॉफ्ट और चमकदार बनता है। beauty tips,beauty tips in hindi,healthy and glowing skin,skincare tips,beautiful face पपीता

पपीता पाचनतंत्र के लिए बहुत ही अच्छा होता है। पपीते के सेवन से सेहत को बहुत से लाभ होते हैं। इसका छिलका भी कम नहीं है। पपीते के छिलके से भी आप अपने स्किन को निखार सकते हैं। इसमें अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है, जो शुष्क स्किन पर नमी लाने का काम करती है। यह स्किन टोन को भी हल्का करने में आपकी मदद कर सकती है। इसके साथ ही अगर आपको टैनिंग की शिकायत है, तो आप पपीते के छिलके को पीस लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को टैनिंग वाले स्थान पर लगाएं। सप्ताह में करीब 1 बार इसे जरूर ट्राई करें। इससे आपको कभी भी टैनिंग की शिकायत नहीं होगी।

अनार

शरीर में खून की कमी होने पर अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ अनार ही नहीं इसका छिलका भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में आपकी मदद करता है। इसके छिलके में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी डेड स्किन को हटाते हैं और आपके स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। बहुत ही कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि अनार के छिलके के इस्तेमाल से चेहरे की रंगत बढ़ती है। अगर आप अपने स्किन को गोरा करना चाहते हैं, तो अनार के छिलके का इस्तेमाल करें।

केला

केला कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी जरूरी हैं। इसके अलावा केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम की भी अधिकता होती है, जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक है। अगर आप अपने स्किन पर ग्लो लाना चाहते हैं, तो केले के छिलके का जरूर इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे। साथ ही आपकी स्किन पहले से काफी अधिक निखरी हुई नजर आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology