Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आकर्षक खूबसूरती दिलाता हैं फेशियल, इन साइड इफेक्ट्स के कारण होने लगेगी नफरत

अगर फेशियल के दौरान कुछ बातों का ख्याल नहीं रखा जाए तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता हैं और निखार खो भी सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Dec 2019 4:43:09

आकर्षक खूबसूरती दिलाता हैं फेशियल, इन साइड इफेक्ट्स के कारण होने लगेगी नफरत

कोई शादी-समारोह हो या कोई फंक्शन हो जहां कहीं आकर्षक दिखना हो तो पुरुष हो या महिला सभी फेशियल करवाना पसंद करते हैं जो उनकी त्वचा को नई रंगत देने का काम करता हैं। लेकिन फेशियल जितना चहरे के लिए मददगार होता हैं उतना ही नुकसानदायक भी। हांलाकि सतर्कता से इस नुकसान से बचा जा सकता हैं। जी हां, अगर फेशियल के दौरान कुछ बातों का ख्याल नहीं रखा जाए तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता हैं और निखार खो भी सकता हैं। तो आइये जानते हैं इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में।
beauty tips,beauty tips in hindi,facial,side effects of facial,skin care tips एक्ने और पिंपल की समस्या

कुछ महिलाओं की त्वचा ऑयली और सेंसेटिव होती है, जिस वजह से फेशियल के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली हैवी क्रीम से उन्हें फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते है और पिंपल निकल आते है। इसके लिए जरुरी है कि आप प्रोडक्ट के बारे में अच्छी तरह जानकारी लें और जब जरूरी हो तभी फेशियल करवाएं।

पैच टेस्ट जरुर करें

कोई भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले जरुरी है कि आप उसका पैच टेस्ट जरुर कर लें। बहुत सारी महिलाओं की स्किन पर सारे प्रोडक्ट सूट नही करते। इसके लिए जरुरी है कि अगर आपने प्रोडक्ट का इस्तेमाल पहले नही किया है तो पैच टेस्ट जरुर करें। इससे आपकी त्वचा एक बुरे अनुभव से बच जाएगी। beauty tips,beauty tips in hindi,facial,side effects of facial,skin care tips फेशियल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स

फेशियल करने के लिए जिन क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है उनमें बहुत अधिक मात्रा में केमिकल्स मिले होते हैं जो हमारी त्वचा को ड्राई कर देता है। जिस वजह से चेहरे पर खुजली होने लगती है। इसलिए कोशिश करें फेशियल करवाने के लिए प्राकृतिक चीजों का सहारा लें।

फेशियल के बाद

फेशियल के बाद सीधे धूप के संपर्क में नही आना चाहिए। अगर आपको धूप में जाना पड़े तो अच्छे सनस्क्रीन का जरुर इस्तेमाल करें। ध्यान रहे फेशियल के तुरंत बाद मेकअप नही करना चाहिए। दरअसल फेशियल के बाद रोम छिद्र खुल जाते है और मेकअप में मौजूद कैमिकल त्वचा के अंदर जाकर नुकसान पहुंचा सकता है। फेशियल के बाद फेसवॉश का इस्तेमाल भी नही करना चाहिए। ऐसा करने से फेशियल में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट स्किन में सोख नही पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology