Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी त्वचा को जवां बनाएंगे टमाटर से बने ये 5 बेहतरीन फेसपैक

आज इस कड़ी में हम आपके लिए पोषक तत्व और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर टमाटर के कुछ बेहतरीन फेसपैक लेकर आए हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर साफ और निखरी त्वचा दिलाने में मदद करते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 2:36:16

आपकी त्वचा को जवां बनाएंगे टमाटर से बने ये 5 बेहतरीन फेसपैक

सुंदर व जवां त्वचा हर महिला की चाहत होती हैं जिसे पाने के लिए वे कई उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं और पार्लर के चक्कर लगाती हैं। लेकिन यह बेहद खर्चीला होता हैं और केमिकल युक्त उत्पादों की वजह से त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकता हैं। ऐसे में आप चाहे तो घर पर प्राकृतिक तरीकों की मदद से सस्ते में बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के निखरी और आकर्षक त्वचा को पा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पोषक तत्व और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर टमाटर के कुछ बेहतरीन फेसपैक लेकर आए हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर साफ और निखरी त्वचा दिलाने में मदद करते है।

टमाटर और खीरा

एक कटोरी में 2 बड़़े चम्मच खीरे का रस, 1-1 बड़ा चम्मच शहद और टमाटर का रस डालकर मिक्स करें। तैयार मिश्रण को चेहरे व गर्दन पर 15-20 मिनट तक लगाकर गुनगुने पानी से साफ कर लें। यह पैक आपकी सनटैन की परेशानी दूर कर चेहरे पर ब्लीच की तरह काम करेगा। ऐसे में चेहरा सुंदर व ग्लोइंग नजर आएगा।
beauty tips,beauty tips in hindi,tomato face pack,beauty by tomato,skincare tips,beautiful face टमाटर और जैतून का तेल

सबसे पहले 1 कटा टमाटर और 1 बड़ा चम्मच जैतून को मिक्सी में डालकर स्मूद सा पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाए। उसके बाद इसे सूखने या 15- 20 तक लगा रहने दें। बाद में इसे दोबारा हल्के हाथों से मसाज करते हुए उतारे और गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस फेसैपक से त्वचा को गहराई से पोषण मिलने के साथ नमी मिलेगी। दाग- धब्बे, झाइयों, झुर्रियों व एलर्जी की परेशानी दूर हो चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। स्किन कई गुणा जवां नजर आती है।

टमाटर और चंदन पाउडर

एक कटोरी में आधा कसा हुआ टमाटर, 1 चम्मच चंदन पाउडर और चुटकीभर हल्की मिक्स करें। फिर इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 15- 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। औषधीय गुणों से भरपूर इस फेसपैक को लगाने से पिपंल्स, दाग- धब्बे, झाइयों, झुर्रियों, सनटैन, जलन आदि की परेशानी दूर हो चेहरा नेचुरली ग्लो करता है। beauty tips,beauty tips in hindi,tomato face pack,beauty by tomato,skincare tips,beautiful face टमाटर और दही

सबसे पहले मिक्सी में 1-1 बड़ा चम्मच दही, नींबू का रस और 1 मीडियम साइस का टमाटर काट कर डालें। फिर इनका मिक्सी में स्मूद का पेस्ट तैयार करें। तैयार फेसपैक को चेहरे व गर्दन पर करीब 2 मिनट तक लगाने के बाद इसे ताजे पानी से साफ कर लें। यह पैक चेहरे पर पड़े दगा- धब्बे, झुर्रियों, झाइयों को दूर कर ढीली त्वचा में कसाव डालेगा। साथ ही ड्राई स्किन की परेशानी दूर हो त्वचा में नमी बरकरार रखने में मदद मिलेगी।

टमाटर और एलोवेरा

एक कटोरी में 2-2 चम्मच कसा हुआ टमाटर और एलोवेरा जेल मिलाए। तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर15 मिनट या सूखने तक लगाएं। बाद में इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। इससे स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होने के साथ जलन, खुजली व सनटैन की परेशानी से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को दूर करने में यह पैक काफी फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology