न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काजल लगाते समय रखें ये सावधानियां, आंखों को मिलेगा आकर्षक लुक

आज हम आपके लिए काजल लगाने के कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप आंखों को ऐसा लुक दे पाएंगी कि सभी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Feb 2020 2:44:55

काजल लगाते समय रखें ये सावधानियां, आंखों को मिलेगा आकर्षक लुक

आपने यह तो देखा ही होगा कि लड़कियां जब भी मेकअप करती है तो काजल जरूर लगाती हैं जो कि उनकी आंखों को आकर्षक बनाते हुए चहरे को खूबसूरती देने का काम करता हैं। लेकिन इसके लिए यह जानना जरूरी हैं कि काजल को किस तरह लगाया जाए कि यह निखर कर आए। इसलिए आज हम आपके लिए काजल लगाने के कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप आंखों को ऐसा लुक दे पाएंगी कि सभी तारीफ करते नहीं थकेंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

चेहरा अच्छी तरह साफ हो

काजल को फैलने से बचाने के लिए जरूरी है कि आंखों के आसपास की त्वचा तैलीय न हो। अगर आंखों के चारों और थोड़ा-सा भी कुदरती तेल होगा तो काजल फैलने की पूरी आशंका होगी। ऐसे में काजल लगाने से पहले चेहरा धो लें और उसे अच्छी तरह से पोंछ लें। चेहरे और आंखों के आसपास की जगह को पसीने और तेल से बचाने के लिए वहां आप बर्फ भी रगड़ सकती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,kajal in eyes

बाहरी कोनों को रखें ड्राई

काजल लंबे समय तक आंखों पर टिका रहे इसके लिए अपनी आंखों के बाहरी कोनों पर अच्छी तरह पाउडरिंग करें ताकि बाहरी कोने ड्राई हो जाएं। उसके बाद काजल लगाएं या फिर काजल लगाने के बाद एक पतले ब्रश से थोड़ा सा न्यूट्रल टोन का आईशैडो लेकर नीचे वाली आइलिड पर हल्के से फैला लें, ताकि काजल जल्दी सूख जाए।

ब्लैक आईशैडो पाउडर से करें सेट

आकर्षक आंखें पाने का सबसे आसान तरीका है, आंखों में काजल लगाना। काजल को सेट करने के लिए ब्लैक आईशैडो पाउडर का इस्तेमाल करें। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए विंग्ड आईलाइनर भी लगा सकती हैं। काजल का आप रोजाना यूज कर सकती हैं। आंखों के नीचे ट्रांसलूसेंट पाउडर लगा सकती हैं, ताकि काजल लंबे समय तक टिका रहे।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,kajal in eyes

बार-बार आंखों को टच न करें

काजल लगाने के बाद अगर आंख से आंसू आ रहा हो तो उसे हाथों से न पोंछे बल्कि टिशू पेपर या कॉटन बॉल को आंखों के कोने के पास लगाकर कुछ देर रखें। आखों पर हाथ बिल्कुल न लगाएं। एक बार आंखों में मोटा काजल लगाने के बाद उसे छुएं नहीं, वरना वह पूरी तरह से फैल सकता है।

क्वॉलिटी से न करें समझौता

अगर आप काजल के फैल जाने से घबराती हैं तो आपको काजल खरीदते वक्त थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। हमेशा अच्छी क्वॉलिटी और ब्रैंडेड काजल ही खरीदें। आजकल बाजार में ऐसे काजल उपलब्ध हैं जो आठ से दस घंटे तक टिकते हैं और बिल्कुल भी नहीं फैलते। आंख और आंखों के आसपास की त्वचा काफी नाजुक होती है। ऐसे में काजल की क्वॉलिटी के साथ जरा भी समझौता न करें।

कॉम्पैक्ट या ब्लैक आईशैडो से लगाएं काजल

काजल न फैले इसके लिए अच्छी कंपनी का लॉन्ग स्टे काजल इस्तेमाल करें। काजल लगाने के बाद वाटर लाइन के बाहर कॉम्पैक्ट या ब्लैक आईशैडो से लगाकर अपने रिंग फिंगर से हल्का सा मर्ज कर दें। इस तरह काजल इधर-उधर फैलेगा नहीं। जेल बेस्ड काजल, रोल ऑन या पेंसिल काजल बेस्ट होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन