न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्यौंहार पर पाना चाहते हैं निखरी त्वचा, ये 4 टिप्स देंगे इंस्टेंट ग्लो

आज हम आपके लिए इंस्टेंट ग्लो पाने के कुछ बेहतरीन कुदरती उपाय लेकर आए हैं जो मिनटों में आपको निखरी त्वचा देंगे और इस ईद के त्यौंहार पर आप खुद को आकर्षक दिखा पाएंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Aug 2019 1:06:19

त्यौंहार पर पाना चाहते हैं निखरी त्वचा, ये 4 टिप्स देंगे इंस्टेंट ग्लो

खूबसूरत त्वचा की चाहत सभी महिलाओं को होती हैं और इसके लिए महलाएं अपनी त्वचा का बहुत ध्यान रखती हैं। खासतौर से जब कोई त्यौंहार हो तो महिलाऐं अपने चहरे की खूबसूरती के लिए फिक्रमंद होने लगती हैं और इसके लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेने लगती हैं जो कि हानिकारक भी हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इंस्टेंट ग्लो पाने के कुछ बेहतरीन कुदरती उपाय लेकर आए हैं जो मिनटों में आपको निखरी त्वचा देंगे और इस ईद के त्यौंहार पर आप खुद को आकर्षक दिखा पाएंगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,instant glow to the skin,natural remedy,skin care tips,beautiful face,bakrid 2019,bakrid special

टीबैग से पाएं इंस्टैंट निखार
चाय बनाने के बाद टीबैग को फेंकने के बजाय इसे फ्रीजर में रख दें। अब जब भी आप धूप से घर लौटें या चेहरे को साफ करना हो, तो इस टीबैग को पानी में भिगाकर चेहरे पर रगड़ते हुए सफाई करें। आंखों की थकान को दूर करने के लिए प्रयोग किए टी बैग को ठंडा कर आंखों पर रखें। इसमें मौजूद टैनिनिस नामक तत्व आंखों की सूजन और थकान को कम कर इसे आराम दिलाता है। आंखों के नीचे कालापन दूर करने और चेहरे की स्क्रबिंग के लिए टी बैग का इस्तेमाल दुनिया भर में होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारने में बहुत मदद करते हैं।

ठंडे दूध से टोन करें चेहरा
फ्रीज में रखे मलाईयुक्त दूध को एक कटोरी में थोड़ा सा लें और कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरे की अच्छी तरह सफाई करें। इससे चेहरे के पोर्स में मौजूद गंदगी निकल जाती है और त्वचा कोमल व फ्रेश बनती है। दूध के द्वारा आप घर पर ही चेहरे की टोनिंग और क्लीन्जिंग कर सकती हैं। लगातार प्रयोग से चेहरे पर निखार भी आता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,instant glow to the skin,natural remedy,skin care tips,beautiful face,bakrid 2019,bakrid special

गुलाबजल स्प्रे करें
अपने बैग में हमेशा स्प्रे गुलाबजल और फेस टिशू पेपर रखें। जब भी आपको लगे कि आपके चेहरे को फ्रेशनेस की जरूरत है तो चेहरे पर गुलाबजल स्प्रे करें और फेस टिशू से चेहरा साफ करें। 2 मिनट में आपका चेहरा खिल जाएगा। गुलाब जल बेहद कोमल और रिफ्रेशिंग होता है। इसमें एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो चेहरे पर दाने नहीं होने देते हैं और प्यारी सी खुश्बू किसी को भी रिफ्रेश कर सकती है। इसके अलावा गुलाब जल का रोजान इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे पूरी तरह से हट जाते हैं।

बर्फ करे त्वचा को रिफ्रेश
बर्फ रगड़ने से चेहरे के पोर्स में मौजूद धूल-मिट्टी निकल जाती है और धूप के कारण झुलसी स्किन फिर से रिफ्रेश हो जाती है। फ्रीजर से बर्फ निकालें, उसका ठंडा पानी लें और उससे अपने चेहरे को अच्‍छे से छींटे मार कर धो लें। यह सबसे सस्ता और कारगर स्कीन टोनर है जो चेहरा को मिनट भर में ही फ्रेश कर देता है। बर्फ हमारे ब्‍लड सर्कुलेशन को थोड़ा तेज कर देता है, जिसकी वजह से चेहरे पर चमक लौट आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी