न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्‍किन को नुकसान पहुंचा सकते है साबुन और फेस वॉश, ले इन प्राकृतिक चीजों की मदद

आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो चहरे को कुदरती निखार प्राप्त करवाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 5:11:10

स्‍किन को नुकसान पहुंचा सकते है साबुन और फेस वॉश, ले इन प्राकृतिक चीजों की मदद

चहरे की सुंदरता किसी भी महिला के लिए बहुत मायने रखती हैं और इसकी सफाई के लिए अक्सर साबुन और फेस वॉश का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन इनमें उपस्थित केमिकल आपकी त्वचा को बेजान और रूखी बना सकता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि चहरे की सफाई के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ही किया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो चहरे को कुदरती निखार प्राप्त करवाते हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

नींबू

अगर आपकी स्‍किन ऑयली है, तो नींबू आपकी त्वचा के लिए बेस्‍ट क्लीन्जर है। नींबू आपको टैन से छुटकारा पाने में भी मदद करेगा। अपने चेहरे को साफ करने के लिए नींबू के रस में थोड़ा सार दूध या दही मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनटों के बाद अपना चेहरा धो लें और फिर उसके बाद मॉइस्‍चराइजर लगा लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,beautiful face,natural beauty,skin care tips

ओटमील

ओटमील एक प्राकृतिक क्लीन्जर है और प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में कार्य करता है। इसे प्रयोग करने के लिए इसको ग्राइंडर में पीस कर रख लें और फिर इस्‍तेमाल के वक्‍त इसे तेल या पानी के साथ मिक्‍स कर के चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे की मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहें तो इसमें चावल का आटा भी मिक्‍स कर सकती हैं।

दूध

दूध केवल आपकी हड्डियों को ही मजबूत नहीं बनाता बल्‍कि इसे क्लीन्जर के तौर पर भी यूज किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड चेहरे से डेड स्‍किन को हटाता है। चेहरे पर लगाने के लिए स्‍किम्‍ड मिल्‍क नहीं बल्‍कि फुल फैट मिल्‍क ही चुनें और अपनी स्‍किन की धीरे-धीरे मालिश करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,beautiful face,natural beauty,skin care tips

खीरा

खीरे का हल्का और ठंडा प्रभाव आपकी संवेदनशील और ड्राय स्‍किन को चमकदार बना देगा। मुंहासे वाली त्वचा पर यह अच्छी तरह से काम करता है। इसका प्रयोग करने के लिए खीरे की स्‍लाइस काट कर चेहरे पर लगा लें और फिर 15-20 मिनट तक रखें। उसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं।

शहद

शहद में एंटीऑक्सिडेंट भरा होता है और यह मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। इसमें एंटीबैक्‍टीरियल गुण पाया जाता है जो मुंहासे से छुटकारा पाने में मदद करता है। चेहरे के लिए शहद को क्लींजर के रूप में उपयोग करने के लिए आधा चम्मच शहद लें और अपनी त्वचा पर मालिश करें। कुछ देर के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन