न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन उपायों से दूर होगी पुरुषों के सिर में हुई खुजली की समस्या

आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पुरुषों के सिर में हुई खुजली की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Jul 2020 7:45:02

इन उपायों से दूर होगी पुरुषों के सिर में हुई खुजली की समस्या

गर्मियों के इन दिनों में पसीने की वजह से बालों में नमी बनी रहती हैं और खुजली की समस्या होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाती हैं बालों की सही देखभाल। अगर सही देखभाल ना की जाए तो बालों से जुड़ी कई अन्य परेशानियां भी उठने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पुरुषों के सिर में हुई खुजली की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,home measures,problem of itching

ऑलिव ऑयल

ज्यादातर घरों में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल जरूर होता है। इसे खरीदना भी ज्यादा मुश्किल नहीं। आप किसी भी ग्रॉसरी शॉप से इसको खरीद सकते हैं। जिन पुरुषों के सिर में खुजली की समस्या कई दिनों से बनी हुई है, वे हफ्ते में दो बार अपने सिर पर इस तेल से मालिश करें। ऑलिव ऑयल बालों को मुलायम बनाने के साथ-साथ उनमें हल्कापन भी लाता है। खुजली की समस्या को खत्म करने के लिए भी इसे कारगर माना गया है।

​​एलोवेरा जेल

सिर की खुजली से परेशान पुरुषों को हफ्ते में दो बार एलोवेरा जेल का मास्क सिर पर लगाना चाहिए। यह सिर से डैंड्रफ साफ करने के साथ-साथ बालों को मुलायम और मजबूत बनाने का भी काम करता है। डैंड्रफ की समस्या को खत्म करके यह बालों में होने वाली खुजली को भी दूर कर सकता है। इसलिए आप इसे भी ट्राय कर सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,home measures,problem of itching

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल कई गुणों से भरपूर होता है और यह पुरुषों के सिर में होने वाली खुजली को भी दूर करने के लिए प्रभावी रूप से कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण सिर में होने वाली खुजली को खत्म करने के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इसलिए जिन पुरुषों के सिर में खुजली हो रही है, वे हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल सिर पर करें। उसके बाद किस से होने वाला फायदा उनको खुद ही समझ आने लगेगा।

​लेमन जूस

नींबू से रस को निकाल लें और इसे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। यह डैंड्रफ की समस्या को खत्म करने के लिए रामबाण नुस्खा माना जाता है। इतना ही नहीं, अगर आप हफ्ते में तीन से चार बार नींबू रस को स्कैल्प पर पर इस्तेमाल करते हैं तो यह सिर में होने वाली खुजली से भी आपको राहत दिलाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन