Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फेसवॉश का इस्तेमाल करें जरा संभलकर, होते हैं हैरान करने वाले ये 4 नुकसान

कई लोग जो अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर ज्यादा फिक्रमंद होते हैं वे दिन में कई बार फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं ताकि चहरे पर जमी गन्दगी को दूर किया जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Dec 2019 4:37:07

फेसवॉश का इस्तेमाल करें जरा संभलकर, होते हैं हैरान करने वाले ये 4 नुकसान

वर्तमान समय में धूल-मिटटी और प्रदूषण त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचा रहे है। इससे त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए कई लोग जो अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर ज्यादा फिक्रमंद होते हैं वे दिन में कई बार फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं ताकि चहरे पर जमी गन्दगी को दूर किया जा सकें। लेकिन जरा संभलकर क्योंकि आपका यह फैसला आपके चहरे को ही नुकसान पहुंचा रहा हैं। जी हां, दिन में कई बार मुंह धोने से कई नुकसान होते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।
beauty tips,beauty tips in hindi,mens beauty tips,face wash tips,disadvantages of face wash चला जाता है नैचुरल ग्लो

केमिकल वाले फेसवॉश के प्रयोग से थोड़े समय के लिए आपका चेहरा आपको ग्लो करता हुआ लग सकता है मगर लंबे समय में ये आदत आपकी त्वचा के नैचुरल ग्लो को छीन लेती है। दरअसल त्वचा पर एक खास तरह के माइक्रोफ्लोरा या माइक्रोबायोम होते हैं, जो आपकी त्वचा पर ग्लो लाते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया से आपकी त्वचा को बचाते हैं। मगर बार-बार चेहरा धोने से इन माइक्रोफ्लोरा की संख्या घटती है और ये आपकी त्वचा का नैचुरल ग्लो खोने लगता है।

जल्दी होती हैं झुर्रियां और काले घेरे

बार-बार मुंह धोने की आदत से आपके चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं। रूखेपन के कारण त्वचा में खिंचाव बढ़ता है, जिससे झुर्रियां दिखने लगती हैं। इसके अलावा आंखों के नीचे काले घेरों का कारण भी आपकी ये आदत बन सकती है। beauty tips,beauty tips in hindi,mens beauty tips,face wash tips,disadvantages of face wash छिन जाती है त्वचा की नमी

आप शायद ये बात नहीं जानते हैं कि आपकी त्वचा की सबसे ऊपरी पर्त पर एक नैचुरल तेल होता है, जिसे सीबम कहते हैं। ये नैचुरल ऑयल आपकी त्वचा की नमी को लॉक रखता है, जिससे त्वचा के नीचे पानी की जरूरी मात्रा बनी रहती है। मगर जब आप बार-बार चेहरा धोते हैं, तो आपके त्वचा पर मौजूद सीबम हट जाता है और आपकी त्वचा ड्राई होने लगती है। रूखी त्वचा में कील-मुंहासे और स्किन इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

जलन और खुजली की समस्या

अगर आप मुंह धोने के लिए हर बार केमिकल वाले फेसवॉश का प्रयोग करते हैं, तो आपको जलन और खुजली की समस्या भी हो सकती है। दरअसल बार-बार मुंह धोने से त्वचा पर मौजूद सीबम ऑयल की प्रोटेक्टिव लेयर खत्म हो जाती है, जिसके कारण बैक्टीरिया, केमिकल्स और प्रदूषण कण सीधे आपकी त्वचा पर अटैक करते हैं। कई तरह के बैक्टीरिया आपको त्वचा से संबंधित बीमारियां दे सकते हैं और जलन और खुजली का कारण बन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology