न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 3 ऑइल देंगे आपको घनी और खूबसूरत बियर्ड, जानें इन्हें घर पर ही बनाने का तरीका

आज हम आपके लिए घर पर ही बड़ी आसानी से बियर्ड ऑइल बनाने के तरीकों की जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Nov 2019 6:06:20

ये 3 ऑइल देंगे आपको घनी और खूबसूरत बियर्ड, जानें इन्हें घर पर ही बनाने का तरीका

पुरुषों में आजकल घनी दाढ़ी अर्थात बियर्ड का चलन काफी बढ़ गया हैं। आजकल यह एक फैशन सा बनता नजर आ रहा हैं। ऐसे में पुरुषों की चाहत होती हैं कि उनकी बियर्ड घनी और खूबसूरत हो और इसके लिए बियर्ड की सही देखभाल भी जरूरी होती हैं। आजकल देखा जा रहा हैं कि घनी बियर्ड पाने की चाहत में युवा बाजार से ऑइल लाना पसंद करते हैं जो कि केमिकल युक्त हो सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए घर पर ही बड़ी आसानी से बियर्ड ऑइल बनाने के तरीकों की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

टी-ट्री ऑयल से बनाएं बियर्ड ऑयल

50ml अलमंड ऑयल (बादाम का तेल) लें। इसमें 4 बूंद टी-ट्री ऑयल और 4 बूंद यूकेलिप्टस ऑयल डालें। अगर यूकेलिप्टस ऑयल नहीं है, तो आप 8 बूंद सिर्फ टी-ट्री ऑयल भी डाल सकते हैं। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और आपका नैचुरल टी-ट्री बियर्ड ऑयल तैयार है। इसे इस्तेमाल करने करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और फिर कुछ बूंदें हाथ में लेकर दाढ़ी पर मसाज करें। 15-20 मिनट तक दाढ़ी पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें। ये ऑयल आपके दाढ़ी के बालों को मॉइश्चराइज करेगा, उनकी चमक बढ़ाएगा और दाढ़ी को घनी बनाएगी। इसके अलावा ये आपको त्वचा रोगों से भी बचाएगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,beautiful beard,beard oil,homemade beard oil

यूकेलिप्टस तेल से बनाएं बियर्ड ऑयल

एक शीशी में 6 चम्मच ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) लें। इसमें 3-4 बूंद यूकेलिप्टस का तेल डालें। अब शीशी का ढक्कन बंद करके इसे हिलाकर अच्छी तरह मिलाएं। बस आपका बियर्ड ऑयल तैयार है। इस बियर्ड ऑयल का इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को किसी गीले कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। इसके बाद हथेलियों में 4-5 बूंद यूकेलिप्टस से बनाया हुआ बियर्ड ऑयल हाथ में लें और दाढ़ी पर मसाज करें। अगर आपकी दाढ़ी बड़ी है, तो आप ज्यादा मात्रा में तेल ले सकते हैं। इस तेल को दाढ़ी पर 30 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

कोकोनट ऑयल से बनाएं बियर्ड ऑयल

सबसे पहले 50ml एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल (नारियल का तेल) लें। इसमें 10 बूंद रोजमेरी का तेल या लैवेंडर ऑयल डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाएं और आपका कोकोनट बियर्ड ऑयल तैयार है। रात में सोने से पहले एक चम्मच में थोड़े से बियर्ड ऑयल को हल्का गर्म करें। अब अपनी दाढ़ी पर इस बियर्ड ऑयल से हल्के हाथों से मसाज करें। रात भर इसे दाढ़ी पर लगा रहने दें। ये ऑयल आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि नारियल में ढेर सारे विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। इसके बाद सुबह नहाते समय दाढ़ी को धो लें। आपकी दाढ़ी में अच्छी चमक आ जाएगी और ये मुलायम हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन