न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में रखें अपने बालों का खास ख्याल, नहाते समय ना करें ये 5 गलतियां

जरूरी हैं कि नहाते समय कुछ बातों का ध्यान रख बालों की देखभाल की जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Dec 2020 3:25:29

सर्दियों में रखें अपने बालों का खास ख्याल, नहाते समय ना करें ये 5 गलतियां

सर्दियों का मौसम चल रहा हैं जिसमें नहाना किसी जंग को जीतने से कम नहीं होता हैं। लेकिन जल्दी-जल्दी नहाने के चक्कर में इस मौसम में महिलाएं कुछ गलतियां कर बैठती हैं जिसका नुकसान उनके बालों को उठाना पड़ता हैं। जी हां, सर्दियों के दिनों में बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। सही ध्यान ना देने पर इनमें डैंड्रफ, स्कैल्प सोरायसिस जैसी कई तकलीफें पनपने लगती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि नहाते समय कुछ बातों का ध्यान रख बालों की देखभाल की जाए। आइये जानते हैं इनके बारे में।

जल्दी-जल्दी शैम्पू करना

सर्दियों में जल्दी-जल्दी शैम्पू करने से आपके स्कैल्प अपने ऑयल को खो सकते हैं। इसके कारण आपके बालों में ड्राईनेस आ सकती है और ये खुजली और डैंड्रफ का कारण बन सकते हैं। इसलिए सप्ताह में दो बार से अधिक अपने बालों को शैम्पू न करें। इससे आपके बालों की प्राकृतिक नमी चली जाएगी और बालों का संतुलन खराब हो जाएगा। साथ ही सल्फेट मुक्त और हल्के शैम्पू का उपयोग करें। अगर आपके स्कैल्प पर मौजूद छिद्र आमतौर पर तेल और गंदगी से भरे रहते हैं, तो उन्हें दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है अपने बालों को गर्म पानी का भाप दें। ऐसा करने के लिए, गर्म पानी में एक तौलिया भिगोएं और अतिरिक्त पानी को बाहर निकाल दें। इस तौलिया को अपने सिर के चारों ओर लपेटें और बाल धोने से पहले 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,mistakes while bathing

गर्म पानी से बाल धोना

सर्दियों में हम सभी को गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है पर असल में ये हमारी बालों की सेहत के लिए सही नहीं है। ये पानी त्वचा की नमी को छीन लेता है और इसे शुष्क बना देता है। इसलिए सर्दियों में बहुत हल्के गर्म पानी से बाल धोएं।

हीट स्टाइलिंग

सर्दियों में बाल सुखाने के लिए अक्सर लोग ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं, जो कि बालों के नुकसानदेह है। दरअसल, ब्लो ड्रायर से निकलने वाली गर्मी आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है और इन्हें पतले और दोमुंहा बना सकती है। इसके अलावा आप हीट स्टाइलिंग उपकरण के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।तो, यह सबसे अच्छा है कि आप जितना संभव हो बालों को हवा में या धूप में नेचुरल तरीके से सूखने दें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,mistakes while bathing

कंडीशनर का इस्तेमाल

बहुत अधिक कंडीशनर लगाने से आपके बाल कम हो जाएंगे और ये जल्दी चिपचिपे और ऑयली नजर आएंगे। साथ ही स्कैल्प पर भी कंडीशनर न लगाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आपके स्कैल्प पर बिल्ड-अप बनाएगा और आपके छिद्रों को बंद करेगा, जिससे बालों का विकास कम होगा और बालों का गिरना बढ़ेगा। साथ ही बालों पर कंडीशनर लगा कर बहुत देर तक न छोड़ें। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय के लिए कंडीशनर को बालों पर लगा कर छोड़ना वास्तव में आपके बालों को ऑयली बना देगा और आपको जल्दी-जल्दी शैंपू करने की जरूरत पड़ेगी। तो, हर दो सप्ताह में एक बार कंडीशनर लगाएं, वो भी आपके बाल बहुत ड्राई हैं तो।

नमी युक्त तौलिए का इस्तेमाल

सर्दियों में अक्सर लोगों के मोटे तौलिए नमी युक्त रहते हैं और जल्दी-जल्दी अच्छे से सूखते नहीं। ऐसे में अपने बालों को शैम्पू करने के बाद, अपने सिर के चारों ओर एक तौलिया लपेटें ताकि ये अतिरिक्त पानी सोख सकें और फिर दूसके तौलिए से बालों को लपेट लें। इससे आपके स्कैल्प से पानी सूख जाएगा और आपको ठंड नहीं लगेगी और बाल भी जल्दी से सूख जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद