Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही इस तरह करें बालों की देखभाल, बनी रहेगी इनकी चमक

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सर्दियों के दौरान अपने बालों को स्वस्थ रख पाएंगी और इनकी अच्छे से देखभाल कर सकेंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 4:16:15

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही इस तरह करें बालों की देखभाल, बनी रहेगी इनकी चमक

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही जहां मौसम में बदलाव से शरीर प्रभावित होता हैं, उसी तरह बाल भी प्रभावित होते हैं और इनकी ज्यादा देखभाल करने की जरूरत पड़ती हैं। सर्दियों के दौरान बालों में रूखापन आने लगता हैं और इनकी चमक खोने लगती है जिसकी वजह से कई अन्य समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में आपको बालों की सही देखभाल करने की जरूरत होती हैं ताकि इनकी चमक बनी रहें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सर्दियों के दौरान अपने बालों को स्वस्थ रख पाएंगी और इनकी अच्छे से देखभाल कर सकेंगी।

नारियल का तेल और नींबू

प्रदूषण और ठंड के बीच बालों में रुखापन और नमी न होने के कारण कई वायरस और बैक्टीरिया आपके बालों और खोपड़ी पर बैठे रहते हैं। जिस कारण ये आपके बालों को नुकसान पहुंचाने के साथ आपके बालों को कमजोर बनाता है। बालों की नमी को बनाए रखने के लिए आप सर्दी के मौसम में नारियल के तेल और नींबू के रस के साथ अपने बालों को मसाज दे सकते हैं। इससे आप अपने बालों को मजबूत बनाने के साथ स्वस्थ रख सकते हैं।
beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,hair in winter,winter care tips शैम्पू का कम इस्तेमाल करें

आप ही नहीं बल्कि कई लोगों की ये आदत होती है कि वो हमेशा बालों पर नियमित रूप से शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप सर्दियों के दौरान भी अपनी यही आदत रखते हैं तो इससे आपके बालों को नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि शैम्पू में मौजूद तत्व आपकी खोपड़ी से प्राकृतिक तेलों को गायब कर देता है। जिसके कारण आप अपने बालों में रुखापन, खुजली जैसी समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

बालों को हवा से बचाएं

कई बार सर्द हवाएं आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि हवा में नमी की कमी के कारण यह आपकी स्‍कैल्‍प को ड्राई और खुजलीदार बना सकती है। जिसके कारण बालों में रूसी की समस्‍या और बालों के झड़ने की समस्‍या हो सकती है। इसलिए आप सर्दियों में अपने बालों को खूब पोषण दें और उनका ख्‍याल रखें। इसमें आप हेयर ऑयलिंग से लेकर स्‍कैल्‍प स्‍क्रबिंग आदि कई चीजें कर सकते हैं। आप जैतून तेल, नारियल तेल और नींबू के रस का मिश्रण अपने बालों में लगा सकते हैं। beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,hair in winter,winter care tips हेयर ऑयलिंग और हेयर मसाज है जरूरी

आप अपने बालों को हेल्‍दी और शाईनी बनाने के लिए सर्दियों में अपने बालों पर नियमित रूप से तेल लगाएं और मालिश करें। इससे आपके बालों और स्‍कैल्‍प को मॉइश्‍चराइज करने में मदद मिलती है और ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आप गुनगुने जैतून के तेल से अपने स्‍कैल्‍प की 20 से 30 मिनट तक आराम से मसाज करें।

बालों को सही तरीके से सुखाएं

आप अपने बालों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए आप अपने बालों को सही तरीके से सुखाएं। आप अपने बालों को सुखाने के लिए कभी भी बालों को तौलिये स न रगड़ें। आप अपने बालों को सुखाने के लिए तौलिये से बालों के एक्‍सट्रा पानी या नमी को निचोड़ें और फिर नेचुरल तरीके से या फिर ब्‍लो ड्रायर से अपने बालों को अच्‍छे से सुखा लें। लेकिन ध्‍यान दें कि आप ब्‍लो ड्रायर से बालों को सुखाने के लिए बालों को कम से कम 15 से 20 सेंटीमीटर दूर रखें।

बालों को दें पोषण

आप अपने बालों को पोषण देने के लिए कुछ होममेड मास्‍क ट्राई कर सकते हैं, जो आपके बालों को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करेंगे। इसके अलावा, आप अपने स्‍कैल्‍प में कच्‍चा शहद लगा सकते हैं। इसके बाद आप अपने बालों को तौलिये या शावर कैप से ढक लें और लगभग 30 मिनट रखकर गुनगुने पानी से धो लें। यह आपके बालों को पोषण देगा ओर बालों को बाउंसी बनाने में मदद करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology