Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाभि में तेल डालने से दूर होगी त्वचा से जुड़ी समस्याएं, जानें कौनसे ऑइल से मिलेंगे कैसे परिणाम

नाभि में तेल डालने से त्वचा से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Oct 2019 2:43:33

नाभि में तेल डालने से दूर होगी त्वचा से जुड़ी समस्याएं, जानें कौनसे ऑइल से मिलेंगे कैसे परिणाम

सुन्दर त्वचा की चाहत सभी को होती हैं और इसको पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर घंटों पार्लर में बिताती हैं और सुन्दर त्वचा को पाना चाहती हैं। इतने खर्चे के बाद भी जरूरी नहीं की आपकी त्वचा पर निखार आए क्योंकि कभीकभार त्वचा पर आए दाग-धब्बे काम खराब कर देते हैं। ऐसे में आप घरेलू नुस्खा आजमा सकते हैं जिसमें नाभि में तेल डालने से त्वचा से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। तो आइये जानते हैं कौनसा तेल किस तरह अपना कमाल दिखाता हैं।

नींबू का तेल

नींबू के रस को किसी भी तेल में पकाकर नींबू का तेल (Lemon Oil) बनाया जा सकता है। नींबू में विटामिन सी होता है और ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। नींबू का तेल नाभि में लगाने से चेहरे के दाग-धब्‍बे दूर हो जाते हैं और त्वचा का रंग निखरता है। अगर आपके चेहरे पर ढेर सारे दाग धब्बे हैं और आप उससे निजात पाना चाहते हैं तो नींबू का तेल अपनी नाभि और चेहरे पर लगाइए।
beauty tips,beauty tips in hindi,skin related problems,oil in the navel,beauty of skin सरसों का तेल

सरसों का तेल (Musterd Oil) स्किन के लिए फायदेमंद है। इसके पोषक तत्वों से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा में चमक आती है। इसके अलावा सरसों का तेल होठ फटने पर भी ठीक करता है। अगर आप के होठ फट रहे हैं तो रात को सोने से पहले दो बूंद सरसों का तेल नाभि में लगाएं, सुबह तक होठ मुलायम हो जाएंगे। सरसों का तेल त्वचा के लिए मॉश्चराइजर का भी काम करता है।

बादाम का तेल

बादाम में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं इसलिए इसका तेल पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बादाम का तेल (Almond Oil) नाभि में डालने से आपको कई फायदे मिलते हैं। विटामिन ई होने के कारण ये तेल त्वचा को पोषण देता है, जिससे त्वचा की रंगत बेहतर होती है और ड्राईनेस खत्म होती है। नाभि पर बादाम का तेल लगाने से त्वचा दमकती है। beauty tips,beauty tips in hindi,skin related problems,oil in the navel,beauty of skin गाय का घी

अगर आप अपनी त्‍वचा को कोमल और मुलायम बनाना चाहते हैं तो गाय के दूध से बने मक्‍खन या घी का इस्‍तेमाल अपनी नाभि में करें। रोजाना मक्‍खन को नाभि में लगाने से आपके चेहरे पर चमक (Glowing Skin) आएगी और पूरे शरीर की त्वचा मुलायम बनेगी। गाय के घी में कई एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे होठों और तलवों के फटने की समस्या भी दूर हो जाती है।

नीम का तेल

नीम के तेल (Neem Oil) में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। अगर आप मुहांसों से परेशान हैं तो नाभि पर रोजाना नीम का तेल लगाएं। इस तेल के रोजाना इस्तेमाल से मुंहासे और चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं और चेहरे पर निखार आता है। इसके अलावा अगर आपको खुजली हो रही है और शरीर में चकत्ते पड़ रहे हैं तो नीम का तेल नाभि में लगाएं। खुजली और चकत्ते धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology