न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके सुंदर बालों को तबाह कर सकता हैं गलत Curling iron, इन 6 बातों का ध्‍यान करें इसका चुनाव

आज इस कड़ी में हम आपके लिए Curling iron के चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 5:32:41

आपके सुंदर बालों को तबाह कर सकता हैं गलत Curling iron, इन 6 बातों का ध्‍यान करें इसका चुनाव

लड़कियों को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं क्योंकि यह स्टाइल पाने का एक महत्वपूर्ण जरिया भी हैं। खुद को आकर्षक और स्टाइलिश दिखाने के लिए महिलाएं बालों को कई तरह से स्टाइल करना पसंद करती हैं। वे इसके लिए स्‍ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन को काम में लेती हैं। कर्लिंग आयरन बालों को तरह-तरह से कर्ल्‍स करने के काम आता हैं। लेकिन जरा संभलकर क्योंकि कर्लिंग आयरन आपके सुंदर बालों को तबाह भी कर सकते हैं। एक गलत कर्लिंग आयरन आपके हेल्‍दी और चमकदार बालों को जला भी सकता है। इसलिए जरूरी हैं कि बालों के लिए सही कर्लिंग आयरन का चुनाव किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए Curling iron के चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं।

​हीट सेटिंग

कर्लिंग आयरन लेने से पहले उसकी हीट सेटिंग जरूर चेक कर लें, कि कहीं उसका टेंपरेचर बहुत ज्‍यादा गर्म या ठंडा तो नहीं रहेगा। यदि आपके बाल पहले से डैमेज हैं, तो उस पर हाई सेटिंग में कर्लिंग करना घातक हो सकता है। वहीं, अगर बाल मोटे हैं, तो हाई टेंपरेचर उसके लिए ठीक रहेगा। एक बात का हमेशा ख्‍याल रखें कि जब भी बालों पर किसी भी तरह का हीट स्टाइलिंग टूल इस्‍तेमाल करें, तो हेयर प्रोटेक्‍टंट जरूर प्रयोग करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,curling iron tips

किस मटीरियल से बना है प्रोडक्‍ट

आम तौर पर कर्लिंग रॉड सिरेमिक से बनाए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह गर्मी को समान रूप से वितरित करने में मदद करता है। यह पतले बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्‍योंकि यह हीट को आवश्यकता अनुसार नियंत्रित कर देता है। इसके अलावा टाइटेनियम जैसी कई अन्य सामग्रियां भी हैं , जो हल्के होने के साथ ही हाई हीट टेंपरेचर को आसानी से झेल लेती हैं।

​बैरल का आकार

आपको मार्केट में कई ऐसे कर्ल आयरन मिल जाएंगे जिनमें अलग-अलग आकार की बैरल लगी हुई होंगी। कर्लर का साइज हमेशा अपने बालों की लंबाई और बनावट के आधार पर चुनें। छोटे बालों के लिए 3/4 इंच बैरल उपयुक्‍त मानी जाती है। जबकि 1 इंच बैरल को हर तरह के हेयर साइज के लिए उपयुक्‍त माना जाता है। लंबे बालों वाले लोग डेढ़ इंच के बैरल का विकल्प चुन सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,curling iron tips

​ब्रांड का रखें ध्‍यान

हमेशा अपने बजट को ध्‍यान में रखकर ब्रांडेड कर्लर का ही चुनाव करें। इस तरह के कर्लर मार्केट में मिलने वाले अन्‍य लोकल कर्लर के मुकाबले बार-बार खराब नहीं होंगे। यही नहीं, इसके पीछे लगने वाली बिजली की भी बचत होगी।

​चुनें सही शेप

बैरल के साइज के अलावा कर्लर का शेप और साइज भी चुना जा सकता है। मार्केट में आपको क्‍लैंप और बिना क्‍लैंप के कर्लर मिल जाएगा। इन दिनों नई टेक्नोलॉजी वाले कर्लर खूब खरीदे जा रहे हैं, जो डैमेज और ड्राय हेयर को देखकर बनाए गए हैं। कोन-शेप का कर्लर बालों को नेचुरल और टाइट कर्ल्‍स देने में मदद करता है।

पोर्टेबिलिटी

मार्केट में आपको कर्लिंग आयरन के 2 विकल्‍प मिलेंगे, जिसमें से एक जो बिजली पर चलता होगा, जबकि दूसरा बैटरी पर चलने वाला होगा। यदि आप काफी ज्‍यादा ट्रेवल करती हैं, तो आपके लिए पोर्टेबल कर्लिंग आयरन उपयुक्‍त रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद