Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संभल कर करें इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल, कहीं त्वचा को ना पहुंचाए नुकसान

हर पदार्थ के अपने गुण होते हैं जो विशेष तरीके से कार्य करते हैं और हर त्वचा पर इसका प्रभाव भी अलग होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Sep 2020 3:05:22

संभल कर करें इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल, कहीं त्वचा को ना पहुंचाए नुकसान

बेदाग और निखरी त्वचा के लिए लड़कियां बाजार में उपलब्ध कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के साथ ही कई घरेलू नुस्खों को भी आजमाती हैं। घरेलू नुस्खें अपने प्राकृतिक गुणों के चलते बेहद कारगर माने जाते हैं। लेकिन जरा संभलकर, क्योंकि हर पदार्थ के अपने गुण होते हैं जो विशेष तरीके से कार्य करते हैं और हर त्वचा पर इसका प्रभाव भी अलग होता है। ऐसे में आपको घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

ड्राई स्किन के लिए हानिकारक है नींबू

नींबू एक नेचुरल एजेंट है लेकिन रूखी त्वचा पर इसका इस्तेमाल जलन और रैशेज का कारण बन सकता है। दरअसल, नींबू अम्लीय होता है और इसमें एक केमिकल होता है, जो त्वचा को काला कर सकता है। नींबू ऑयली व नॉर्मल त्वचा के लिए अच्‍छा हैं लेकिन ड्राई स्किन पर इसका यूज ना करें। इसके अलावा, एक्जिमा से परेशान महिलाओं को भी इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,side effects home treatment,skin care tips एलोवेरा भी पहुंचा सकता है नुकसान

औषधीए गुणों से भरपूर एलोवेरा स्किन के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे सीधा तोड़कर लगाने की गलती ना करें। इसे सीधा तोड़कर लगाने से एलर्जी, सूजन की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें एसिडिक गुण मौजूद होते हैं।

बेसन या मुल्तानी मिट्टी?

मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन के लिए अच्‍छी है लेकिन ड्राई स्किन पर इसका यूज त्‍वचा को ज्यादा रूखा व बेजान बना सकता है। साथ ही बेसन भी हर तरह की त्वचा के अच्‍छा नहीं होता है। अगर आपकी त्वचा डिहाइड्रेटेड है और आपको एलर्जी या सांस लेने में तकलीफ है तो बेसन से परहेज करना चाहिए।

दही भी बन सकती है परेशानी

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ज्यादातर महिलाएं दही लगाना पसंद करती है लेकिन यह भी हर स्किन पर सूट नहीं करती। बेहतर होगा कि इसे इस्तेमाल करने से पहले आप त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर कर लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,side effects home treatment,skin care tips हल्दी बन सकती है समस्या

सुदंरता को निखारने के लिए तो लगभग हर लड़की ही हल्दी का इस्तेमाल करती हैं लेकिन ड्राई स्किन और सेंसिटिव स्किन पर इसका यूज करने से बचे। इससे स्किन काली हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे लालिमा और खुजली की समस्या भी हो सकती हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के लिए अच्छा मॉइस्चराइजर होता है लेकिन सभी तरह की त्वचा पर इसका इस्तेमाल नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

बेकिंग सोडा

बहुत से लोग निखरी और बेदाग त्वचा के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं। मगर त्वचा सेंसेटिव होने के कारण इसका यूज स्किन रैशेज का कारण बन सकता है। इसके अलावा इससे चेहरे पर दाग-धब्बे भी हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology