न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्‍लोइंग स्‍किन के लिए आजमाइए कद्दू के ये फेसपैक, मिलेगा निखार

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कद्दू से बने कुछ फेसपैक लेकर आए हैं जो आपको बेदाग, चमकदार और जवां स्किन दिलाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 3:40:45

ग्‍लोइंग स्‍किन के लिए आजमाइए कद्दू के ये फेसपैक, मिलेगा निखार

ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी कद्दू शरीर को कई रोगों से लड़ने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कद्दू आपकी त्वचा को भी पोषण देने का काम करता हैं और खूबसूरती प्रदान करता हैं। जी हाँ, कद्दू की मदद से त्वचा के निखार को बढ़ाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कद्दू से बने कुछ फेसपैक लेकर आए हैं जो आपको बेदाग, चमकदार और जवां स्किन दिलाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,pumpkin face mask,face mask for glowing skin,skincare tips

कद्दू और ओटमील फेस पैक

यह एक प्रभावी एक्सफोलीएटिंग फेस पैक है, जो स्‍किन से डेड सेल्‍स को निकालता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए कद्दू के कुछ टुकड़ों को पीस लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच ओटमील पाउडर और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्‍स करने के बाद चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद फेस क्‍लीन कर लें। नियमित उपयोग से चेहरा चमकदार और गोरा बनेगा।

​कद्दू और दालचीनी फेस पैक

उबले हुए कद्दू के 3 से 4 क्यूब्स लें, उसमें 1 टेबलस्पून शहद, 1 बड़ा चम्मच दूध, 1/2 टेबलस्पून दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्‍ट बनाएं। इस पैक को साफ चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह एक बहुत ही हाइड्रेटिंग फेस पैक है, जो चेहरे का ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ाकर चेहरे को निखारता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,pumpkin face mask,face mask for glowing skin,skincare tips

कद्दू और दही का फेस पैक

कद्दू के कुछ छोटे पीस लें, फिर उन्‍हें अच्‍छी तरह से मैश करें और उसमें 2 बड़े चम्मच दही मिलाएं। यदि आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। अच्छी तरह से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के बाद धो लें। इससे आपकी स्‍किन को विटामिन का अच्‍छा डोज मिलेगा और स्‍किन चिकनी बनेगी।

​कद्दू और अंडे का फेस पैक

थोड़ा सा कद्दू लेकर उसे मैश करें। इसमें एक अंडे का सफेद भाग डालें। एक बड़ा चम्‍मच शहद मिलाएं और चिकना पेस्ट बनाएं। चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट तक रखें और फिर धो लें। इससे आपका चेहरा टोन्‍ड और चमकदार बनेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन