न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके रूखे-सूखे पैरों को पेडिक्‍योर से बनाए खूबसूरत, घर पर ही करें इस तरह

आप घर पर ही आसान तरीके से सस्ते में पेडिक्‍योर कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं पेडीक्‍योर करने की आसान विधि के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 5:50:53

आपके रूखे-सूखे पैरों को पेडिक्‍योर से बनाए खूबसूरत, घर पर ही करें इस तरह

महिलाएं अपनी खूबसूरती पर बहुत ध्यान देती है। खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी हैं की शरीर का अंग खूबसूरत दिखे। महिलाएं अपने रूखे-सूखे पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए पेडिक्‍योर की मदद लेती हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर में जाना पसंद करती है। हांलाकि अभी लॉकडाउन के चलते सबकुछ बंद हैं। ऐसे में आप घर पर ही आसान तरीके से सस्ते में पेडिक्‍योर कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं पेडीक्‍योर करने की आसान विधि के बारे में।

नेल पॉलिश हटाकर नाखूनों को ट्रिम करें

नाखूनों पर लगी पुरानी नेल पॉलिश को नेल रिमूवर की मदद से हटा दें। उसके बाद अपनी पसंदीदा लंबाई और आकार के अनुसार नाखूनों को काटें और फाइल करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,pedicure at home,white soft feet

अपने पैरों को भिगोएं

अपने नाखूनों पर थोड़ी क्रीम या शहद की मालिश करें। फिर इन्‍हें गर्म साबुन के पानी में डुबोएं। पानी में ताजे नींबू की कुछ स्लाइस डालें। नींबू से स्‍किन डी-टैन होगी। जबकि शहद पैरों को मॉइस्चराइज करेगा। पैरों को भिगोने से गंदगी जल्‍दी साफ होती है।

स्क्रब करें

एक बार त्वचा और नाखून के नरम हो जाने के बाद ब्रश की मदद से नाखूनों को साफ करें। उसके बाद एड़ी पर डेड स्‍किन को हटाने के लिए प्यूमिक स्टोन का उपयोग करें। नाखूनों को साफ करने के लिए घर में पड़ा एक पुराना टूथब्रश यूज करें। इस पर थोडा-सा शैंपू लगाएं और उपयोग करें।

DIY डीटैन

पैरों से टैनिंग हटाने के लिए नींबू के स्लाइस को अपनी त्वचा पर रगड़ें। यही पीले पड़ चुके नाखूनों पर भी काम करता है। इस प्रक्रिया के बाद अपने पैरों को एक सूखी तौलिया से पोंछ लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,pedicure at home,white soft feet

अपने पैरों को स्क्रब करें

लूफा की मदद से डेड स्‍किन हटाएं। अगर आपके पास लूफा नहीं है तो 1 चम्मच नींबू + 2 चम्मच चीनी और ½ चम्मच जैतून का तेल मिलाकर पैरों को स्‍क्रब करें। ऐसा आपको 2 मिनट के लिए करना है। उसके बाद अपने पैरों को एक नरम तौलिए से पोंछ लें।

पैरों को मसाज दें

इसके लिए 3 चम्मच गर्म नारियल तेल का उपयोग करें। पांच मिनट तक तेल से मालिश करें। फिर 5 मिनट के लिए अपने पैरों पर गर्म तौलिया लपेटें और फिर अतिरिक्त तेल को पोंछ लें।

नेल पेंट लगाएं

नाखूनों पर बेस कोट लगाएं और उसको सूखने दें। फिर तीन स्ट्रोक के साथ अपनी पसंद के नेल कलर को लगाएं। आखिर में रंग को पक्‍का करने के लिए एक लास्‍ट कोट और लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन