Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपकी नाक पर भी पड़ने लगे हैं चश्मे के निशान, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

नाक पर पड़े ये निशान चहरे की सुंदरता को घटाने का काम करते हैं और लुक के आकर्षण में कमी लाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 5:23:38

क्या आपकी नाक पर भी पड़ने लगे हैं चश्मे के निशान, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

आज के समय में आबादी का एक बड़ा हिस्सा आंखों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं जिसके लिए उन्हें चश्मा लगाना पड़ता हैं ताकि साफ दिखाई दे सकें। लेकिन यह चश्मा तब परेशान करता हैं जब इसकी वजह से नाक की स्किन पर दबाव पड़ने से निशान हो जाते हैं। नाक पर पड़े ये निशान चहरे की सुंदरता को घटाने का काम करते हैं और लुक के आकर्षण में कमी लाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आसानी से इन निशान को दूर किया जा सकता हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में इससे स्किन की मसाज करने से निशान धीरे-धीरे कम होने लगते है। साथ ही स्किन केस जुड़ी अन्य समस्याएं दूर होकर साफ और ग्लोइंग चेहरा नजर आता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा की पत्ती को धोकर बीच से काट लें। फिर उसकी जेल निकाल कर नाक के आसपास पड़े निशान पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे गुनगुने पानी से धोएं। आप चाहे तो इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकती है। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से निशान जल्द ही दूर हो जाएंगे।
beauty tips,beauty tips in hindi,specs marks on nose,home remedies ​​गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा में नमी बरकरार रखने के साथ दाग-धब्बे, झाइयों व डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है। साथ ही एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर गुलाब चेहरे की रंगत निखारने के साथ समय से पहले बुढ़ा होने की परेशानी से बचाता है। इसे कॉटन की मदद से नाक पर बने चश्मे के निशान पर लगाने कुछ ही दिनों में निशान गायब हो जाएंगे।

​​आलू रस

आलू में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एजिंग आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसके रस को चेहरे पर लगाने से ब्लीच जैसा निखार आता है। साथ ही त्वचा पर पड़े दाग-धब्बे आदि साफ होने में मदद मिलती है। इसके लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। फिर इस रस को निशान वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में इसे पानी से साफ कर लें। इससे नाक पर पड़े चश्मे के निशान धीरे-धीरे साफ हो जाएंगे। beauty tips,beauty tips in hindi,specs marks on nose,home remedies शहद

शहद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में नाक पर पड़े चश्मे के निशान को हटाने के लिए शहद काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए शहद को निशान वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। फिर ताजे पानी से इसे साफ कर लें। 1 हफ्ते तक लगातार इसे लगाने से निशान कम होने लगेंगे।

संतरे के छिलके

सर्दियों में संतरा तो हर घर में आसानी से मिल जाएगा। ऐसे में आप उसके छिलकों को फेंकने की जगह इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए संतरे के छिलकों को धूप में सूखा लें। फिर इन छिलकों को मिक्सी में डालकर पीस लें। तैयार पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर उसे नाक पर पड़े निशान पर लगाएं। फिर करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक व हीलिंग गुणों से भरपूर इस संतरे के छिलकों का इस्तेमाल करने से जल्दी ही निशान गायब होने में मदद मिलेगी।

टमाटर

टमाटर में मौजूद पोषक तत्व स्किन को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। इसे लगाने से स्किन पर पड़े दाग-धब्बे, काले घेरे व चश्मे के निशान कुछ ही दिनों में छूमंतर हो जाएंगे। इसे लगाने के लिए टमाटर को काट कर एक स्लाइस नाक पर पड़े निशान पर रगड़ें। आप चाहे तो इसे मिक्सी में डाल कर पेस्ट भी बना सकती है। इसे 5 मिनट तक लगाने के बाद पानी से साफ कर लें। कुछ दिन लगातार इसे लगाने से निशान धीरे-धीरे साफ हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology