न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की सफेदी बना रही आपको बूढ़ा, ले इन 4 तरीकों की मदद

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बालों की सफेदी को दूर कर काला किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 3:59:20

बालों की सफेदी बना रही आपको बूढ़ा, ले इन 4 तरीकों की मदद

महिला हो या पुरुष सभी को अपने बालों की बहुत फिक्र होती हैं और इनकी देखभाल के लिए वे हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन आजकल देखा जाता हैं कि बहुत कम उम्र में ही बालों में सफेदी आने लग जाती हैं और कम उम्र में ही बुढापा झलकने लगता हैं। ऐसे में बालों पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बालों की सफेदी को दूर कर काला किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,natural remedy,hair care tips,black hair

प्याज का रस

दो से तीन चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाकर तीनों को मिक्स करके स्कैल्प पर मसाज करें। करीब आधे से एक घंटे बाद बाल धो लें। प्याज के रस का नियमित इस्तेमाल बालों को काला करने का नेचुरल तरीका है। प्याज के रस में कैटालेज एंजाइम होता है जो बालों की रंगत को गाढ़ा करने में मदद करता है।

आलू के छिलके

छह से सात आलू के छिलकों को पानी में उबाल लें। जब इसका गाढ़ा घोल बन जाए तो इसे ठंडा करके छान लें। बालों में लगाने के लिए पहले बालों को शैंपू से साफ कर लें। सबसे आखिर में जैसे कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं ठीक वैसे ही इस घोल को बालों पर डालकर छोड़ दें। दरअसल यह घोल आपके सफेद बालों को छिपाता है। यह स्टार्ची सोल्यूशन उनके पिग्मेंटेशन को गहरा दिखाकर सफेद बालों को कवर कर लेता है और यह सबसे आसान तरीका भी है।

beauty tips,beauty tips in hindi,natural remedy,hair care tips,black hair

चाय की पत्ती

बालों को काला करना चाहते हैं तो दो चम्मच चाय की पत्ती और एक कप पानी को लेकर उसे उबाल लें। उबालने के बाद इसे पानी में यूं ही भीगा रहने दे। जब ये घोल ठंडा हो जाए तो इसे इस मिश्रण को धुले हुए बालों में अप्लाई करें। आधे घंटे बाद जब ये मिश्रण सूख जाए तो साधारण पानी से बालों को धो लें। दरअसल चाय की पत्ती में कैफीन होता है जो बालों को मजबूत करने के साथ ही शाइन भी देता है। वहीं इसका नेचुरल रंग बालों के सफेद रंग को काला करने में मदद करता है।

मेथी के दाने

मेथी के दानों को रातभर भिगोकर आंवले के पाउडर में गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को रातभर बालों की जड़ों पर लगाकर छोड़ दें। सुबह माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। आंवले का पेस्ट जहां बालों की रंगत सुधारने में मदद करेगा वहीं मेथी बालों को मजबूती देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन