न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्लैमरस लुक के लिए जरूरी हैं सही मेकअप, जानें किस तरह बनाए चेहरे को स्लिम

आज हम आपके लिए मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं जो आपके लिए बहुत काम के साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Jan 2020 5:11:14

ग्लैमरस लुक के लिए जरूरी हैं सही मेकअप, जानें किस तरह बनाए चेहरे को स्लिम

महिलाएं खुद को सुंदर दिखाने और ग्लैमरस लुक पाने के लिए मेकअप की मदद लेती हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि कई बार मेकअप सही से ना करने की वजह से आपका चेहरा मोटा या फूला हुआ दिखने लग जाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि सही मेकअप कि जानकारी हो ताकि आपका चेहरा स्लिम दिखे और आप ग्लैमरस लुक पा सकें। इसलिए आज हम आपके लिए मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं जो आपके लिए बहुत काम के साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,glamorous look makeup tips

अपने रंग का फाउंडेशन चुनें

अपने चेहरे के रंग के अनुसार ही अपना फाउंडेशन या प्राइमर चुनना आपके लिए बेहतर होगा। अपने प्राइमर और फाउंडेशन को सामान्य रूप से लगाएं। हर दिन इस बेस का प्रयोग करना आपकी स्किन के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके बजाय, एक अच्छे मॉइस्चराइज़र का प्रयोग करें। फाउंडेशन या प्राइमर लगाने के बाद, ब्यूटीब्लेंडर की मदद से इसे अच्छी तरह से अपने चेहरे पर सेट कर लें। इस तरह आपके मेकअप का बेस तैयार हो जाएगा।

कंसीलर का प्रयोग करें

एक ब्यूटी ब्लेंडर, आपके चेहरे के रंग के साथ, प्राइमर या कंसीलर को अच्छे से मिलाने में मदद करता है। कंसीलर चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं, जिनपर काले धब्बे हैं जैसे- आंखों के नीचे काले घेरे, माथे पर कालापन, नाक और ठुड्डी पर कालापन आदि। ये उन्हें कम करने और सुंदर दिखने में मदद करता है। इसे लगाने के बाद फेस पर हल्का सा सेटिंग पाउडर लगाना आपके लिए अच्छा होगा। इससे चेहरा ऑइली और चिपचिपा नहीं लगता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,glamorous look makeup tips

चेहरे पर कोन्टोरिंग करें

अपने चेहरे पर एक स्लिमिंग लुक देने के लिए, एक क्रीम या पाउडर लें, जो आपकी स्किन टोन से दो गुना गहरा हो। यह आपको अधिक प्राकृतिक लुक देगा। अपने गालों पर एक लकीर बनाएं, माथे और नाक के किनारों के नीचे भी इससे लकीरें बनाएं। एक मोटे ब्रश से ऊपर की ओर बढ़ते हुए अच्छी तरह से ब्लेंड करें, ताकि ज्यादा चीकबोन्स, छोटा माथा और नाक दिखाई देने लगें। इससे आपका चेहरा हाइलाइट होगा और पतला दिखाई देने लगेगा। अगर आपका माथा और नाक पहले से ही छोटे हैं, तो आपको इसे लगाने की जरूरत नहीं है।

ब्लश का इस्तेमाल करें

अपने गालों को अच्छा दिखने के लिए, हल्के रंग का ब्लशर इस्तेमाल करें। अपनी त्वचा के अनुसार एक रंग चुनें, और मोटे ब्रश की मदद से गालों की हड्डी पर लगाना शुरु करें। ध्यान रहें कि ये नेचुरल लगना चाहिए, इसका अधिक उपयोग मेकअप खराब भी कर सकता है। ये आपके गालों को पतला और लाल दिखने में मदद करेगा। इसके अलावा, आप अपनी जॉलाइन पर भी त्वचा के रंग का कोन्टोर कर सकते हैं, इससे एक पर्फेक्ट जॉलाइन लगेगी।

आंखों का सही मेकअप चुनें

अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो आपको एक बोल्ड आई मेकअप करना चाहिए, जिससे आपकी आंखें बड़ी और सुंदर दिखें। अगर आपकी आंखें, पहले से ही बड़ी हैं, तो आपको ज्यादा फोकस करने की जरूरत नहीं होगी, इसमें आप सिंपल लाइनर और काजल लगा सकती है। इसके बाद आपके मेकअप के लिए बेहद जरूरी है, कि आप अपनी आईब्रो पर ध्यान दें। कई बार हम आईब्रो पर शेड लगाना भूल जाता हैं, तो उनके रंग के मुताबिक शेड लगाना बेहतर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन