Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही तैयार करें स्ट्रेच मार्क्स और ढीली त्वचा दूर करने का मसाज ऑयल

आज हम आपके लिए घर पर ही तैयार किया हुआ मसाज ऑयल लेकर आए हैं जो इस परेशानी को दूर करने का काम करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 8:18:28

घर पर ही तैयार करें स्ट्रेच मार्क्स और ढीली त्वचा दूर करने का मसाज ऑयल

महिलाओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं प्रेग्नेंसी या डिलीवरी जब वो एक नई जान को जन्म देती हैं। इसके बाद जितना ख्याल सेहत का रखना जरूरी हैं उतना ही त्वचा का भी ख्याल जरूरी हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स और ढीली-ढाली त्वचा की वजह से महिलाओं को परेशानी होती हैं और वे इससे छुटकारा पाना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ही तैयार किया हुआ मसाज ऑयल लेकर आए हैं जो इस परेशानी को दूर करने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं इस मसाज ऑयल के बारे में।

आवश्यक सामग्री

एक छोटा सा बर्तन
जोजोबा ऑयल - 120 ग्राम
विटामिन E के कैप्सूल - 3
कोकोआ बटर या शिया बटर - 15 ग्राम
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल - 10 बूंद
एक चम्मच या चॉप स्टिक
एक छोटा सा बॉटल (तेल रखने के लिए)
beauty tips,beauty tips in hindi,massage oil stretch marks,skin care tips मसाज ऑयल बनाने का तरीका

- एक बर्तन में लगभग 120 ग्राम जोजोबा ऑयल लें।
- अब इस तेल में 3 विटामिन ई के कैप्सूल्स को फोड़कर मिलाएं और अब बर्तन को आंच पर रख दें।
- गैस की आंच धीमी रखें ताकि तेल बस हल्का-हल्का गर्म हो।
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें शिया बटर या कोकोआ बटर डाल दें।
- अब चम्मच की सहायता से मिश्रण को चलाते रहें ताकि बटर पिघल जाए।
- जब सारा बटर पिघलकर तेल में पूरी तरह मिक्स हो जाए, तो आंच बंद कर दीजिए और मिश्रण को सामान्य तापमान तक ठंडा होने दीजिए।
- तापमान सामान्य हो जाने के बाद इसमें 10 बूंद लैवेंडर ऑयल डालिए और हल्के से चम्मच से चलाकर मिलाइए।
- अब इस तेल को एक गहरे रंग की शीशी में भरकर रख लीजिए।
- बस आप प्रेग्नेंसी मसाज ऑयल तैयार है। आप इसे सामान्य तापमान पर रखकर इस्तेमाल कर सकती हैं। beauty tips,beauty tips in hindi,massage oil stretch marks,skin care tips मसाज ऑयल का कैसे करें इस्तेमाल?

इस मसाज ऑयल का इस्तेमाल बेहद आसान है। अपनी हथेली में थोड़ा सा तेल लीजिए और हल्के हाथों से इसे पेट पर मालिश कीजिए। ध्यान रखें कि बहुत सख्त हाथों से मसाज नहीं करना है, बल्कि हल्के हाथों से करना है। ऐसे ही पूरे पेट पर मसाज करें और नाभि के नीचे पेड़ू के हिस्से में भी करें।

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है और आपके हिप्स और जांघों में भी स्ट्रेच मार्क्स हो गए हैं, तो वहां भी मसाज करें। आप रोजाना दिन में 1 बार इस तरह से मसाज कर सकती हैं। पूरी तरह रिलैक्स होने और नर्व्स को शांत करने के लिए ज्यादा बेहतर ये होगा कि आप स्वयं मसाज न करें, बल्कि किसी और से इसे करवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology