न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 तरीकों से लगाए पता कहीं आपकी स्किन सेंसेटिव तो नहीं!

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी इस दुविधा को दूर करें कि आपकी स्किन सेंसेटिव है या नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 2:31:41

इन 5 तरीकों से लगाए पता कहीं आपकी स्किन सेंसेटिव तो नहीं!

हर कोई अपनी त्वचा के सुंदरता की चाहत रखता हैं और इसे पाने के लिए हर संभव प्रयास करता हैं। बाजार में कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं जो आपकी स्किन को आकर्षक बना सकते हैं। इसी के साथ ही घर के नुस्खों को भी आजमाया जाता हैं। लेकिन इन सभी के इस्तेमाल से सबसे जरूरी हैं यह जानना कि आपकी स्किन सेंसेटिव अर्थात संवेदनशील तो नहीं। इस तरह की स्किन में उत्पादों का बहुत सोच-विचार कर इस्तेमाल करना होता हैं अन्यथा कई तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी इस दुविधा को दूर करें कि आपकी स्किन सेंसेटिव है या नहीं।

चेहरे पर लालिमा का आना

यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो किसी भी प्रोडक्‍ट को लगाने से आपकी स्‍किन पर लाल रंग के चकत्‍ते दिखने शुरू हो जाएंगे। यह उन लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई देता है, जिनका स्‍किन टोन लाइट होता है। गहरे रंग की स्‍किन टोन में ऐसा दिखाई नहीं देता है। यह चेहरे पर अत्यधिक रक्त प्रवाह के कारण होता है। यह मौसम, कैफीनयुक्त पेय, मसालेदार भोजन और यहां तक कि शराब आदि के सेवन से शुरू हो सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,skincare tips,sensitive skin signs

​बार-बार होता है ब्रेकआउट

यदि आपकी स्‍किन सेंसिटिव है तो स्‍किन पोर्स का भरना और ब्रेकआउट एक सामान्य बात बन जाती है। इसीलिए स्‍किन को साफ रखना बेहद जरूरी है। सुनिश्चित करें कि आप अपने चेहरे पर केवल सोप-फ्री क्लीन्जर का ही उपयोग कर रही हैं। इसके अलावा, सैलिसिलिक एसिड या बेंजोयल पेरोक्साइड जैसी हार्श क्रीम्‍स से बचें जो मुंहासों को रोकने के लिए इस्‍तेमाल की जाती हैं। इन सब चीजों के साथ आपको टी-ट्री ऑयल या फिर विच हैजेल जैसे अच्‍छेस्‍किन टोनर भी इस्‍तेमाल करना चाहिए।

​धूप नहीं होगी बर्दाश्त

यदि धूप में लंबे समय तक रहने के बाद आपकी स्‍किन पर रैशेज पड़ जाते हैं और वह छिलने लगती है, तो इसमें कोई शक नहीं कि आपकी स्‍किन संवेदनशील है। इस समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए घर से निकलते समय एक हाई एसपीएफ की सनस्क्रीन का उपयोग करें। यह आपकी स्‍किन को UVA और UVB किरणों से बचाने में मदद करेगा। इसे दिन भर में आवश्यकतानुसार दोबारा अप्‍लाई किया जा सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,skincare tips,sensitive skin signs

स्‍किन हो जाती है ड्राय और टाइट

यदि आपकी स्‍किन रूखी और खिंची-खिंची महसूस हो, तो इसके पीछे का कारण या तो आपके स्‍किन केयर प्रोडक्‍ट में कठोर इंग्रीडियंट्स का होना होता है या फिर एलर्जी पैदा करने वाले केमिकल्‍स हो सकते हैं। इस तरह के केमिकल बेस्‍ड फेस वॉश या क्रीम आदि त्‍वचा से नमी को छीन लेते हैं। यदि आप इससे बचना चाहती हैं, तो ऐसे मॉइस्चराइजिंग उत्पादों को चुनें जिनमें बिल्‍कुल भी केमिकल्स न हों और स्‍किन पर सौम्‍य हों।

​आसानी से हो जाते हैं स्‍किन रैश

लाल रंग के रैशज को होना एक आम बात हैं और यह हर तरह की त्‍वचा पर देखने को मिल जाते हैं। लेकिन संवेदनशील त्वचा बिल्‍कुल अलग तरह से व्यवहार करती है। इस तरह की त्‍वचा पर एक लाल, परतदार और उभरे हुए चकत्ते दिखाई पड़ सकते हैं। यदि बार-बार आपको इस तरह के चकत्ते हो रहे हैं, तो इसके पीछे का कारण ऐसे उत्पाद हैं, जो आप अपनी त्वचा पर लंबे समय तक लगाकर छोड़ देती हैं। यह फेस क्रीम हो सकती है, लेकिन ज्यादातर यह मेकअप की वजह से होती है। इसलिए अपने मेकअप को बिना रिमूव किए कभी न सोएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद