न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंसिटिव स्किन में मेकअप के दौरान रखें इन 5 बातों का ख्याल, बनी रहेगी सुंदरता

सेंसिटिव स्किन वाली महिलाओं को मेकअप करते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Dec 2019 4:16:42

सेंसिटिव स्किन में मेकअप के दौरान रखें इन 5 बातों का ख्याल, बनी रहेगी सुंदरता

मौसम में बदलाव हो चुका हैं और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हैं। मौसम के इस बदलाव से सबसे ज्यादा उन्हें दिकात आती हैं जिनकी स्किन सेंसेटिव होती हैं। खासतौर से सेंसिटिव स्किन वाली महिलाओं को बड़ी परेशानी आती हैं क्योंकि मेकअप करने के दौरान उन्हें इंफेक्शन और रैशेज होने का खतरा ज्यादा हो जाता हैं। शादी समारोह का सीजन हैं ऐसे में सेंसिटिव स्किन वाली महिलाओं को मेकअप करते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं। तो आइये जानते हैं मेकअप के दौरान किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

एक्सपायरी डेट का रखें ख्याल

किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहला उसका एक्सपायरी डेट चेक कर लेना बेहद जरूरी है। हालांकि ये सबके लिए है पर सेंसिटिव स्किन वालों के लिए ये ज्यादा जरूरी है क्योंकि एक्सपायरी प्रोडक्टस के इस्तेमाल करते ही मिनटों में स्किन इंफेक्शन हो सकता है। स्किन इंफेक्शन के कारण त्वचा पर रेडनेस, पैचस और खुजली आदि की परेशानी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि ब्यूटी प्रोडक्टस की पैकजिंग डेट और एक्सपायरी डेट को हमेशा चेक करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup in for sensitive skin,beautiful face,skin care tips

फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें

मेकअप में पिगमेंट का इस्तेमाल त्वचा को जल्दी सूखने में मदद करता है। ऐसे में अच्छा ये होगा कि आप फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम का चयन करें। फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें फाउंडेशन से कम पिगमेंट होते हैं। ये आपकी त्वचा को ऑयल फ्री बनाने भी मदद करता है। बीबी क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा का पिगमेंट्स भी कम नजर आता है।

लेटेक्स-फ्री मेकअप टूल्स का इस्तेमाल करें

मेकअप टूल्स का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि ये हमेशा ही कोमल रहें क्योंकि ऐसे नहीं हुआ तो ये त्वजा पर जलन पैदा भी कर सकते हैं। इसके अलावा, लेटेक्स-फ्री मेकअप टूल्स को इस्तेमाल करने का प्रयास करें। दरअसल इसका इस्तेमाल जितना आसान है उतना ही आसान इसकी साफ-सफाई है। साथ ही लेटेक्स-फ्री मेकअप टूल्स आपकी त्वचा के संपर्क में आने वाले बैक्टीरिया की मात्रा को भी कम करता है, जिससे यह संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए सही मेकअप टूल्स के रूप में जाना जाता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup in for sensitive skin,beautiful face,skin care tips

मल्टीटास्किंग मेकअप उत्पादों का इस्तेमाल करें

जब संवेदनशील त्वचा की बात आती है, तो मेकअप प्रोटक्टस की कमी पड़ जाती है। ऐसे में सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए मेकअप के ऑपशन्स बहुत कम हो जाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के लिए सलाह हे कि वे मल्टीटास्किंग उत्पादों का उपयोग करें ताकि आपके पास अधिक ऑपशन हों।

बैक्टीरिया को फेस पर जमा न होने दें

मेकअप करने के बाद इसे हटाना ना भूलें। साथ ही रात में नारियल तेल लगाना न भूलें। क्योंकि अगर आप मेकअप को साफ नहीं करेंगे, तो बैक्टीरिया आपके फाउंडेशन, कंसीलर और अन्य उत्पादों से चिपक सकते हैं और आपकी त्वचा में आसानी से मिल लेंगे। इसके अलावा, आपकी त्वचा के पोर्स भी बॉल्क हो सकते हैं और फिर आपको पिंपल्स और एक्ने आदि की समस्या हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन