न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डैंड्रफ से हैं परेशान तो Tension न ले, अपनाए ये घरेलू उपाय, कुछ दिनों में दिखने लगेगा फायदा

तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ आसान उपायों के बारे में बताते हैं जो बालों की डैंड्रफ से छुटकारा दिला सकते हैं :-

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 11:03:55

डैंड्रफ से हैं परेशान तो Tension न ले, अपनाए ये घरेलू उपाय, कुछ दिनों में दिखने लगेगा फायदा

डैंड्रफ की समस्या से आजकल हर कोई परेशान है और हम इसको काफी हलके में भी लेते है लेकिन शायद आपको पता नहीं होगा की डैंड्रफ से कही तकलीफे पैदा हो सकती है यह शर्मिंदगी का कारण भी बन सकता है। बालों में हैंड्रफ का कारण धूल, मिट्टी प्रदूषण के अलावा हमारा खराब आहार भी हो सकता है। बालों को सेहतमंद रखने के लिए आप अपनी डाइट में कई चीजों को शामिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं बालों को हेल्दी रखने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ आसान उपायों के बारे में बताते हैं जो बालों की डैंड्रफ से छुटकारा दिला सकते हैं...

home remedies to treat dandruff,tips to get rid from dandruff,beauty tips,beauty hacks,hair care tips

नारियल तेल और नींबू

नारियल तेल बालों के लिए बेहत फायदेमंद माना जाता है और अगर इसी में नींबू मिला दे तोह बालों से छुटकारा पाया जा सकता है। नारियल तेल और नींबू के रस के मिश्रण को बालों की जड़ों तक पहुंचाने के लिए हल्का गर्म कर लें। ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गर्म नहीं होने चाहिए। अब इसे बालों की स्कैल्प पर लगाएं और अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे मालिश करें। इसे लगभग 45 मिनट तक छोड़ दें और फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में 3 बार ऐसा तेल लगाने से डैंड्रफ बिल्कुल दूर हो जाएगा।

home remedies to treat dandruff,tips to get rid from dandruff,beauty tips,beauty hacks,hair care tips

मूंग दाल

मूंग दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है वैसे ही वो बालों के लिए भी बहुत अच्छी होती है। दो चम्मच मूंगदाल पाउडर, चार चम्मच दही और एक चम्मच ऑलिव ऑयल को मिला कर बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

home remedies to treat dandruff,tips to get rid from dandruff,beauty tips,beauty hacks,hair care tips

दही

दही हर चीज़ के लिए फायदेमंद माना जाता है। दही के इस्तेमाल से बालों की डैंड्रफ को दूर किया जा सकता है। दही को अच्छे से स्कैल्प पर लगाएं और फिर थोड़ी देर बाद बालों को धो लें इससे बालों की डैंड्रफ को दूर किया जा सकता है और एक कप दही में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। इस पैक को स्कैल्प में लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

home remedies to treat dandruff,tips to get rid from dandruff,beauty tips,beauty hacks,hair care tips

नीम और तुलसी

नीम और तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी से बालों को धोएं। इससे डैंड्रफ दूर हो जाएगी।

home remedies to treat dandruff,tips to get rid from dandruff,beauty tips,beauty hacks,hair care tips

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी पाउडर को एप्पल विनेगर में मिलाकर रख लें। और फिर शैंपू की तरह सप्ताह में कम से कम दो बार इससे बालों को धोएं। इससे डैंड्रफ की समस्या को दूर किया जा सकता है।

home remedies to treat dandruff,tips to get rid from dandruff,beauty tips,beauty hacks,hair care tips

टी ट्री ऑयल

टी-ट्री ऑइल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो पुराने डैंड्रफ को भी खत्म कर देता है। शैंपू में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालें और इससे बालों को धोएं। शैंपू को बालों पर कम से कम 5 मिनट तक लगाए रहें फिर थोड़ी मालिश करते हुए ठंडे पानी से बालों को धो लें। ऐसा करने से आप इची स्कैल्प और झड़ते डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद