न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनचाहे बालों की समस्‍या से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए अनचाहे बालों की समस्‍या से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 1:51:10

अनचाहे बालों की समस्‍या से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय

महिलाओं की खूबसूरती में अड़चन का काम करते हैं अनचाहे बाल। खासतौर से होंठ और माथे पर आए अनचाहे बाल महिलाओं को परेशान करते हैं। इनसे निजात पाने के लिए महिलाएं थ्रेडिंग या ब्लीच जैसी कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार महिलाओं द्वारा आजमाए गए ये तरीके उनकी त्वचा के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए अनचाहे बालों की समस्‍या से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जनते हैं इन तरीकों के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,remove unwanted hairs

पपीता और हल्‍दी

घर पर कच्‍चे पपीते को छीलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर दें। अब इन टुकड़ों का पेस्‍ट बना लें। पेस्‍ट बन जाने के बाद आप इस पेस्‍ट में आधा चम्‍मच हल्‍दी पाउछर मिला लें। इसके बाद आप तैयार पेस्‍ट को अपने चेहरे पर जहां बाल हैं, वहां लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे की मालिश करने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। कच्‍चे पपीते में पपाअन होता है, जो बालों के रोम छिद्रों को फैलाता है। जिससे चेहरे के बाल गिरने लगते हैं और इसके अलावा यह आपकी त्‍वचा की डेड सेल्‍स को हटाने का काम करता है। आप इस पैक का इस्‍तेमाल सप्‍ताह में दो या तीन बार कर सकते हैं।

दलिया और केला

दलिए में एवेंथ्रामैमाइड होता है, जो एक तरह का एंटीऑक्‍सीडेंट होता है। यह त्‍वचा में जलन व खुजली की समस्‍या को कम करता है। इसलिए इस दलिए के फेस पैक को स्‍क्रब की तरह उपयोग करने से न सिर्फ आपके चेहरे से अनचाहे बाल निकलेंगे बल्कि त्‍वचा मुलायम भी होती है। इसके लिए आप प‍के हुए केले का पेस्‍ट बना लें। अब इस पेस्‍ट में दलिया डालें और अच्‍छे से मिलाएं। अब इस पेस्‍ट अपने चेहरे पर बालों पाली जगह में लगाएं और 15 से 20 मिनट मालिश करके ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,remove unwanted hairs

चीनी, नींबू और शहद

आप नींबू का रस 2 से 3 चम्‍मच व चीनी लें और उसमें शहद मिलाकर पेस्‍ट तैयार करें। अब आप इस पेस्‍ट में को आप दो से तीन मिनट के लिए गर्म करें। गर्म होने के बाद यह वैक्‍स की तरह चिपचिपा हो जाएगा। अब आप इस पेस्‍ट को ठंडा करने रख दें। अगर पेस्‍ट ज्‍यादा गर्म हो जाए तो आप इसे पतला करने के लिए पानी मिला सकते हैं। मिश्रण जब थोड़ा ठंडा हो जाए, तो बालों वाली जगह पर मक्‍क‍े का आटा या मैदा लगाएं और फिर इस पेस्‍ट को वहां लगाएं। इसके बाद आप वैक्सिंग स्ट्रिप या कपड़े की मदद से बाल निकालें। यह वैक्सिंग की तरह ही काम करेगा। लेकिन इसमें उपयोग हाने वाली सभी समाग्री घरेलू होंगी जिसका आपकी त्‍वचा पर कोई दुष्‍प्रभाव नहीं पड़ेगा। ध्‍यान रहे अगर आपको वैक्सिंग करनी नहीं आती, तो आप खुद से इस तरीके का प्रयोग न करें।

अंडा और मक्‍के का आटा

अंडे का सफेद भाग अनचाहे बालों को ह‍टाने में मदद करता है। आप सबसे पहले अंडे को तोड़कर उसका सफेद भाग अलग कर दें। अब उस सफेद भाग में चीना और मक्‍के का आटा मिला लें। जब यह अच्‍छे से मिक्‍स हो जाए तो आप इस पेस्‍ट को बालों वाली जगह पर लगाएं और 20 मिनट सूखने दें। सूखने के बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में कम से कम दो बार आप इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जिनके चेहरे पर कील मुंहासे आते हैं या संवेदनशील त्‍वचा हो वह इसका इस्‍तेमाल न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद